2025 MG Hector ने मार्केट में दी दस्तक, इतनी है इसकी प्राइस
खबर सार :-
एमजी हेक्टर का नया अवतार मार्केट में आ चुका है और इसे 13.99 लाख रूपए एक्स-शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया गया है। इसमें कंपनी ने खास तौर पर इंजन में बड़ा बदलाव किया है।
खबर विस्तार : -
2025 MG Hector : पॉपुलर एसयूवी एमजी हेक्टर इंडियन मार्केट में नए अपडेट के साथ लॉन्च हो गई है। 2025 MG Hector को कंपनी ने E20-अनुरूप इंजन के साथ उतारा है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन के साथ पेश हुई ये एसयूवी ग्राहकों को तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। आइए 2025 एमजी हेक्टर की प्राइस और फीचर्स पर डालते हैं एक नजर।
प्राइस
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने 2025 MG Hector के नए अवतार की कीमत 13.99 लाख रूपए एक्स-शोरूम रखी है। इस कार में भारत सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार 2025 के बाद निर्मित पेट्रोल वाहनों में E20 फ्यूल वाले इंजन का इस्तेमाल किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस गाड़ी पर कंपनी 4 लाख रूपए तक की छूट भी दे रही है। इसके अलावा इस एसयूवी पर 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, 2 साल की रोडसाइड असिस्टेंटस के साथ ही 2 साल या 1 लाख किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी भी कंपनी ऑफर कर रही है।
फीचर्स
MG Hector बाजार में दो इंजनों विकल्पों 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी ग्राहकों को मिलता है। कंपनी इसे 5, 6 और 7 सीटों वाले कॉन्फिगरेशन में पेश करती है और यह पैनोरमिक सनरूफ के साथ आती है। इसमें 14 इंच का टच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ ढेरों फीचर्स ऑफर किए जाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Jawa 42 All Stars बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
2026-09-10
-
वर्ल्ड ईवी डे पर भारत की ईवी छलांग: 1 करोड़ पार हुई बिक्री, 79% सालाना ग्रोथ
2026-09-09
-
बीएमडब्ल्यू i5 LWB भारत में लॉन्च: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
2026-09-07
-
Tata Curvv Series X Launched: जानिए नई टाटा कर्व सीरीज एक्स की कीमत और फीचर्स
2026-09-03
-
इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी की उम्र बढ़ाएगा स्मार्ट पावर सिस्टम
2026-09-03
-
Kia Sorento Launch 2026: भारत में लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुंची एसयूवी
2026-09-01
-
बजाज ऑटो त्यौहारों से पहले 6 नई मोटरसाइकिलें बाजार में उतारेगी
2026-08-27
-
मर्सिडीज-बेंज GLE L लॉन्ग-व्हीलबेस चीन में लॉन्च: जानिए फीचर्स, इंजन और कीमत
2026-08-27
-
MG Hector Tomahawk EV भारत में लॉन्च: कीमत, रेंज और फीचर्स
2026-08-26
-
ई-स्कूटर पर 5 हजार की राहत, 2028 तक बढ़ी योजना
2026-08-11
-
जुलाई में ऑटो बाजार ने बनाया रिकॉर्डः 25.91 लाख वाहन बिके
2026-08-06
-
Range Rover SV Ultra Launched: कीमत ₹3.80 करोड़, देखें फीचर्स
2026-08-06
-
नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती, ई-20 पर उठाए सवाल
2026-07-07
-
भारतीय ऑटो बाजार में मंदी बेअसर, महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, टाटा-महिंद्रा की चांदी
2026-07-01
-
टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई Tata Sierra EV, शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये, मिलेगी 665 किमी तक की रेंज
2026-07-01