लखनऊ, बीते सोमवार को यूपी के कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सभागार में खरीफ मौसम में कृषि उत्पादन संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खरीफ की फसलों के लिए आवश्यक रणनीति तैयार करना, कृषि आदानों (जैसे उर्वरक और कीटनाशी) की उपलब्धता सुनिश्चित करना और केंद्र व राज्य सरकार की कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था।
बैठक में खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में वृद्धि पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें खासकर दलहन और तिलहन फसलों की उत्पादकता बढ़ाने पर गहन चर्चा हुई। खास बात यह रही कि खरीफ की फसल को रिकॉर्ड उत्पादन के लिए कोषिषें तेज हैं। उर्वरकों और कीटनाशकों की पर्याप्त व्यवस्था पर भी बात की गई। भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिनमें तिलहन एवं दलहन के मिनीकिट, प्राकृतिक खेती, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण की स्थिति शामिल थी।
इसके अतिरिक्त, प्रदेश में उन्नत बीज उत्पादन और प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पर चर्चा हुई और कृषि शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में हो रहे कार्यों, नई प्रजातियों के विकास तथा किसानों और अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श हुआ। किसानों को उनके उत्पादों का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए बेहतर विपणन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कृषि उत्पादन आयुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि खरीफ मौसम में अनुकूल मौसम रहने की संभावना है, जिसका लाभ उठाते हुए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने अधिकारियों को व्यापक तैयारी करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कृषि उत्पादन में वृद्धि करके प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में योगदान दिया जाए। बैठक के अंत में कृषि उत्पादन आयुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार काम करने और प्रदेश के कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए समय पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव, कृषि, महानिदेशक तथा सचिव, उ0प्र0 कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि निदेशक, निदेशक, बीज प्रमाणीकरण संस्था, प्रबंध निदेशक, बीज विकास निगम, निदेशक, राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, रहमानखेड़ा, निदेशक, कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा प्रबंध निदेशक, स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्रमुख उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक उर्वरक संकट के बीच भारत की बड़ी तैयारी, किसानों पर नहीं पड़ेगा महंगाई का असर: पीयूष गोयल
भारत ने चावल की खेती में रचा इतिहास, चीन को पछाड़कर बना विश्व का नंबर वन उत्पादक
सरकार का मुख्य उद्देश्य देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना : शिवराज सिंह चौहान
फर्टिलाइजर की कालाबाजारी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द
केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 6 आधुनिक बीज प्रोसेसिंग प्लांट लॉन्च किए
भारत का फूड प्रोसेसिंग हब बन रहा यूपी, कृषि से औद्योगिक प्रगति की लिख रहा नई कहानी
यूपी में पीएम धन-धान्य कृषि योजना पकड़ेगी रफ्तार, 12 जिले किए गए चयनित
यूपी में गन्ना परीक्षण के लिए एक साथ होगी बुवाई, गन्ना विभाग ने जारी की एसओपी
हम भारत को दुनिया की फूड बास्केट बनाएंगे : शिवराज सिंह चौहान