केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 6 आधुनिक बीज प्रोसेसिंग प्लांट लॉन्च किए
खबर सार :-
केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय बीज निगम के नए अत्याधुनिक सब्जी व फूल बीज प्रोसेसिंग प्लांट और पैकिंग यूनिट का उद्घाटन किया। साथ ही बरेली, धारवाड़, हसन, सूरतगढ़ और रायचूर स्थित एनएससी के पांच बीज प्रोसेसिंग प्लांट्स का वर्चुअल उद्घाटन किया। अत्याधुनिक तकनीक वाले इन प्लांट्स से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिल सकेंगे और बीज उत्पादन की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार पूसा परिसर, नई दिल्ली में राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) के नए अत्याधुनिक सब्जी एवं फूल बीज प्रोसेसिंग प्लांट और पैकिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बरेली, धारवाड़, हसन, सूरतगढ़ और रायचूर स्थित एनएससी के पांच बीज प्रोसेसिंग प्लांट्स का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।
पूसा, नई दिल्ली स्थित बीज भवन में स्थापित सब्जी बीज प्रोसेसिंग प्लांट की क्षमता 1 टन प्रति घंटा है, जबकि एनएससी के अन्य पांचों प्लांट्स की क्षमता 4 टन प्रति घंटा रखी गई है। ये प्लांट अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं, जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और बीज उत्पादन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
बीज प्रबंधन 2.0’ प्रणाली, ऑनलाइन बीज बुकिंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने किसानों के लिए ‘बीज प्रबंधन 2.0’ प्रणाली और ऑनलाइन बीज बुकिंग प्लेटफॉर्म का भी शुभारंभ किया। इस प्रणाली के माध्यम से किसान अब अपनी बीज आवश्यकताओं की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता और उपलब्धता दोनों में सुधार होगा। छोटे किसानों तक अच्छी क्वॉलिटी के बीज पहुंचना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन प्लांट्स से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।
ये नए प्लांट किसानों की जरूरतें पूरी करेंगे, जो कि बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले दिनों चलाए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें नकली और घटिया बीज के संबंध में आई थी, ऐसे में गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध होना आवश्यक है, जिसमें एनएससी की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार अपने स्तर पर इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है।
रोडमैप बनाकर काम करे राष्ट्रीय बीज निगम
उन्होंने राष्ट्रीय बीज निगम की टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर कृषि प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निगम का काम केवल आजीविका चलाना नहीं, बल्कि देश के अन्न के भंडार भरना है। शिवराज सिंह ने कहा कि निगम को किसानों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में भी काम करते हुए इनोवेशन करना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों तक लाभ पहुंच सके और निजी कंपनियों की मनमानी पर भी अंकुश लगाया जा सके।
निजी कंपनियां अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक निगमों का अपना अलग महत्व है। राज्यों के बीज विकास निगमों का काम भी और सुधारना जरूरी है। सभी बातों के मद्देनजर एनएससी रोडमैप बनाकर काम करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
इधर अलर्ट से चिंता, उधर किसान खुश
2026-07-09
-
2026-06-29
-
Burhanpur के Banana को मिला GI टैग: 18 हजार किसानों की बदलेगी तकदीर, दुनिया में बनेगी नई पहचान
2026-06-24
-
2026-06-23
-
बनारस से प्रतापगढ़ तक संकट में Paan Farming: बढ़ती लागत, घटती कमाई और सरकारी मदद का इंतजार
2026-06-15
-
2026-06-15
-
भारत की खेती ने बदली तस्वीर: एक दशक में 48.7 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा Agricultural GVA
2026-06-06
-
वैश्विक उर्वरक संकट के बीच भारत की बड़ी तैयारी, किसानों पर नहीं पड़ेगा महंगाई का असर: पीयूष गोयल
2026-05-24
-
2026-02-25
-
भारत ने चावल की खेती में रचा इतिहास, चीन को पछाड़कर बना विश्व का नंबर वन उत्पादक
2026-01-05
-
2025-11-27
-
सरकार का मुख्य उद्देश्य देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना : शिवराज सिंह चौहान
2025-11-18
-
फर्टिलाइजर की कालाबाजारी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द
2025-11-13
-
भारत का फूड प्रोसेसिंग हब बन रहा यूपी, कृषि से औद्योगिक प्रगति की लिख रहा नई कहानी
2025-10-26
-
यूपी में पीएम धन-धान्य कृषि योजना पकड़ेगी रफ्तार, 12 जिले किए गए चयनित
2025-10-25