नई दिल्ली, हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आखिर गिरफ्तार कर लिया गया है। अब वह रिमांड पर है। आरोप है कि गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारियां दे रही थी। उसके एक वीडियो की जांच में पाया गया कि वह एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी। अब तक की जांच में यह बात स्पष्ट हो चुका है कि पिछले साल पाकिस्तान उच्चायोग से ज्योति मल्होत्रा को इफ्तार डिनर के लिए दावत दी गई थी। इसे मल्होत्रा ने स्वीकार किया था।
वीडियो में वह उच्चायोग के एक अधिकारी के साथ बात करती दिखीं। यह अधिकारी दानिश ही है, जो इन दिनों ज्योति मल्होत्रा के साथ चर्चा में है। एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को अवांछित घोषित करते हुए सरकार ने जासूसी के आरोप में देश से 13 मई को ही निकाल दिया था। ज्योति मल्होत्रा 2023 में पाकिस्तान यात्रा पर थीं। वह कमीशन एजेंटों के जरिए वीजा लेकर वहां गई थी। ज्योति पाकिस्तान के अधिकारियों तक दानिश के माध्यम से ही पहुंचीं। यह वीडियो तब और चर्चा में आ गया, जबकि इसमें दानिश को ज्योति मल्होत्रा का स्वागत करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाते हुए देखा गया।
इसमें ज्योति दानिश की प्रशंसा कर रही हैं। दानिश भी ज्योति की तारीफों की झड़ी लगा देता है। वह ही मल्होत्रा को यूट्यूबर, व्लॉगर, फालोअर और उसके चैनल का नाम बताता है। जांच में इस बात के भी खुलासे हो रहे हैं कि ज्योति पाक दूतावास के संपर्क में थी। वीडियो इस बात का गवाह है कि पाकिस्तान जाने की इच्छा उसकी पहले की थी। दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में दानिश के साथ पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से संपर्क होता था। अधिकारियों के हाथ यह जानकारी भी आई है कि ज्योति पाकिस्तान के लोगों से ऑनलाइन चैटिंग कर यहां की जानकारियां देती थी। ज्योति मल्होत्रा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
चीन के कोयला खदान में विस्फोटः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 82, राहत व बचाव कार्य जारी
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर