Venezuela-America War: अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के बीच शनिवार सुबह (3 जनवरी ) वेनेजुएला की राजधानी काराकास एक के बाद एक हुए कई बड़े धमाकों से दहल उठी। इस दौरान कई जगहों पर धुएं के गुबार और आग की लपटें उठती देखी गईं। धमाकों के बाद काराकास में दहशत फैल गई। पूरे शहर में भगदड़ का माहौल बन गया है। शक है कि ये अमेरिकी एयरस्ट्राइक हो सकती हैं। सीबीएस न्यूज के मुताबिक, यह हमला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने किया था। अमेरिकी हमलों ने वेनेजुएला के रक्षा मुख्यालय को भी निशाना बनाया है। हालांकि, अब तक अमेरिका की तरफ से अभ तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इस बीच, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (President Nicolas Maduro) ने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। उधर धमाकों की आवाज सुनकर कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आसमान में कई प्लेन उड़ते हुए और कई जगहों से धुआं उठता दिख रहा है। कई जगहों पर आग रोशनी भी दिखाई दे रही है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उधर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक बयान जारी कर कहा कि काराकास में हमले वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्ज़ा करने और देश की राजनीतिक आजादी को जबरदस्ती कमज़ोर करने के मकसद से किए गए थे। उन्होंने सभी राष्ट्रीय रक्षा योजनाओं को लागू करने का भी आदेश दिया और सभी नागरिकों से इस हमले के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में कई बार जमीनी कार्रवाई की धमकी दी है। दरअसल अमेरिका राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (President Nicolas Maduro) को हटाना चाहता है। जिसके चलते अमेरिका ने वेनेजुएला पर दबाव बनाने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही इलाके में अपने सैनिकों मौजूदगी भी बढ़ा दी है। इतना ही नहीं उसने कैरेबियन और प्रशांत महासागर में ड्रग्स तस्करी के शक में दो दर्जन से ज़्यादा जहाजों को भी निशाना बनाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
दिल्ली में ‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ का लोकार्पण, सर्जियो गोर बोले- भारत-अमेरिका संबंध होंगे मजबूत
White House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, अंदर मौजूद थे ट्रंप, गोलीबारी में हमलावर ढेर
चीन के कोयला खदान में विस्फोटः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 82, राहत व बचाव कार्य जारी
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!