US Plane Crashed: अमेरिका के केंटकी राज्य में मंगलवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हुआ। लुइसविले मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यूपीएस कार्गो प्लेन (UPS MD-11) टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद क्रैश हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। विमान जैसे ही जमीन से उठा, अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह पास के खुले क्षेत्र में गिरकर धधक उठा। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के बाद आसमान में आग के ऊंचे गोले उठने लगे और आसपास का इलाका धुएं से भर गया।
जानकारी के अनुसार, विमान में करीब 2.5 लाख गैलन फ्यूल भरा था। इसी कारण क्रैश के तुरंत बाद आग तेजी से फैल गई। एयरपोर्ट के फायर विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुर्घटना स्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है और आसपास के सभी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आपातकालीन सेवाएं और राहत दल लगातार मौके पर मौजूद हैं।
संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने बताया कि यूपीएस फ्लाइट संख्या 2976 स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई। यह उड़ान हवाई के डैनियल के. इनौये अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (होनोलूलू) के लिए रवाना हुई थी। एफएए ने कहा कि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की मुख्य जांच करेगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इंजन में संभावित तकनीकी खराबी या ईंधन लीकेज कारण बन सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।
लुइसविले एयरपोर्ट के जन सूचना अधिकारी जोनाथन बिवेन ने बताया कि हादसे के बाद मंगलवार रात एयरपोर्ट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, “हम उन यात्रियों से अनुरोध करते हैं जो आज रात या कल एसडीएफ (SDF) एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले हैं, वे अपनी एयरलाइन से संपर्क कर नवीनतम उड़ान जानकारी प्राप्त करें।” प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Trump की धमकी से दुनिया में हड़कंपः बोले- “आज रात खत्म हो सकती है एक सभ्यता”
UAE ने अपना कर्ज वापस मांगा तो बौखलाया पाकिस्तान, जानें 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोला पाक
US-Israel Iran War: अमेरिका-ईरान में अगले 48 घंटे में होगा सीजफायर ! युद्ध खत्म करने का अंतिम मौका
US-Iran War: खतरनाक ऑपरेशन चलाकर अमेरिका ने किया अपने पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने दी पूरी जानकारी
Middle East Crisis: WHO ने बताया अब तक कितना हुआ नुकसान, इस बात पर दिया जोर
US Israel Iran War: टूटा अमेरिका का घमंड ! ईरान ने F-15 के बाद A-10 फाइटर जेट को भी मार गिराया
Middle East Crisis: पाकिस्तान का हाल बेहाल, विशेषज्ञ बोले और बढ़ेगा संकट