US Paper Mill Explosion: अमेरिका के वाशिंगटन (Washington) में मंगलवार को में एक मिल के अंदर जोरदार धमाका हो गया। स्थानीय अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी वाशिंगटन में एक पेपर मिल (Paper Mill ) के अंदर अचानक केमिकल टैंक (Chemical Tank) फटने से कई लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोगों के लापता होने की खबर है। हालांकि, मरने वालों की सही संख्या अभी तक नहीं बताई गई है। अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने बताया कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग (Fire Department) और कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह निप्पॉन डायनाववे पैकेजिंग कंपनी (Nippon Dynawave Packaging Company) में व्हाइट लिकर नाम के केमिकल वाला टैंक फट गया। यह केमिकल कागज बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल किया जाता है। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी यूनिट पल भर में मलबे में तब्दील हो गई। यह दुखद घटना दक्षिण-पश्चिमी वाशिंगटन में स्थित पल्प और पेपर मिल में मंगलवार सुबह लगभग 7:15 बजे (स्थानीय समय) हुई। घटना की सूचना मिलते ही, लगभग 40 दमकलकर्मियों, पैरामेडिक्स और एक क्षेत्रीय खतरनाक सामग्री प्रतिक्रिया इकाई की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। लापता नौ लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान कई घंटों तक जारी रहा।
'निप्पॉन डायनावैव पैकेजिंग कंपनी' और कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई। जबकि कई श्रमिकों को ज़हरीले धुएं में सांस लेने के कारण गंभीर रूप से जलने और चोटें लगने की समस्या हुई। वाशिंगटन राज्य के पारिस्थितिकी विभाग के मुताबिक, इस लिक्विड पैकेजिंग प्लांट और पेपर मिल में लगभग 1,000 कर्मचारी काम करते हैं। यह सुविधा मुख्य रूप से पुनर्चक्रित (recycled) सामग्री का उपयोग करके टिश्यू पेपर, प्रिंटिंग पेपर, कार्टन, और पेपर कप व प्लेट बनाती है।
फिलहाल अधिकारियों ने बताया कि आम जनता को अभी कोई खतरा नहीं है, फिर भी निवासियों को एहतियात के तौर पर उस इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है, ताकि बचाव और राहत कार्य बिना किसी रुकावट के चल सकें। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
इबोला के बढ़ते खतरे पर माॅरिशस सरकार अलर्ट, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक
2026-06-06
2026-06-06
होर्मुज को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, यूरोपीय देशों को सुनाई खरी-खरी
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
मेवेन अंतरिक्ष यान से टूटा नासा का संपर्क, मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला पहला मिशन हुआ खत्म
2026-06-04
Donald Trump को बड़ा झटका: अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास, बढ़ा राजनीतिक दबाव
2026-06-04
Mette Frederiksen तीसरी बार बनीं डेनमार्क की PM: मोदी ने दी बधाई, ग्रीन पार्टनरशिप पर फोकस
2026-06-03
Kuwait Airport पर ड्रोन से हमलाः टर्मिनल भवन को भारी नुकसान, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा
2026-06-03
2026-06-02
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान से बातचीत जारी, इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच हमले रोकने पर बनी सहमति
2026-06-02
अब इस देश ने लगाया बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन, अकाउंट बनाने के लिए 16 साल उम्र जरूरी
2026-06-01
2026-06-01
हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना को बनाया निशाना, बरसाए गोले, ब्यूफोर्ट किले पर IDF का कब्जा
2026-06-01