UAE Visa Ban: अमेरिका के बाद, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी अपनी वीजा नीति में बड़ा बदलाव किया है। यूएई ने अफगानिस्तान और बांग्लागेश समेत 9 देशों के नागरिकों के लिए पर्यटक और कार्य वीजा पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मतलब है कि इन देशों के नागरिक अब यूएई के लिए वीजा प्राप्त नहीं कर पाएंगे। यूएई ने यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसे यूएई की 2026 वीजा नीति का हिस्सा माना जा रहा है।
बता दें कि जिन देशों पर यूएई ने प्रतिबंधित लगाया है उनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश ,लीबिया, कैमरून, सूडान, युगांडा, यमन, सोमालिया और लेबनान शामिल हैं। प्रतिबंध हटने तक इन देशों के नागरिक नए पर्यटक वीजा और वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। हालांकि यह प्रतिबंध केवल नए आवेदकों पर लागू होगा। जिनके पास पहले से वैध वीजा है, वे देश में प्रवेश कर सकते हैं और इस प्रतिबंध से प्रभावित नहीं होंगे।
यूएई ने यह प्रतिबंध क्यों लगाया है, इसको सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, अवैध प्रवास के खतरे और राजनयिक तनाव के कारण है। दरअसल यूएई ने महामारी के बाद अपनी विदेश यात्रा नीति की समीक्षा की है। ये बदलाव इसी समीक्षा का परिणाम हो सकते हैं। यात्री अब वैकल्पिक, सुलभ और सुरक्षित विकल्पों की तलाश में हैं।
यूएई सरकार ने प्रतिबंध की अवधि के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। यूएई वीजा ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार, इन देशों के नागरिक प्रतिबंध हटने के बाद ही पर्यटक वीजा और वर्क परमिट के लिए आवेदन कर पाएंगे। तब तक, यात्रियों को सावधानीपूर्वक योजना बनानी होगी और नई नीतियों का पालन करना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Donald Trump का बड़ा बयान: “Tariff नहीं ले सकता, लेकिन व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूं”
अमेरिका-ईरान के बीच आज का दिन खास, जिनेवा में होगी समझौते के लिए दूसरे राउंड की बातचीत
Pakistan: धमाके से दहला खैबर पख्तूनख्वा, मोटरसाइकिल में फटा टाइम बम, बच्चे सहित...
यूरोप और कनाडा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग कर रहे तेज, भारत को बना रहे ‘तीसरा ध्रुव’
भारत को बांग्लादेश के चुनाव नतीजों का इंतजार, जनादेश पर नजर : विदेश मंत्रालय
Bangladesh: बांग्लादेश में वोटिंग के बीच एक और हिंदू युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
जेन-जी आंदोलन के बाद नेपाल में हो रहा राजनीतिक बदलाव, अमेरिका को बड़े अवसरों की उम्मीद