Typhoon Ragasa Hong Kong: दुनिया का सबसे खतरनाक तूफान रागासा इस समय हांगकांग-ताइवान से लेकर चीन तक जमकर तबाही मचा रहा है। यह तूफान इतना भयानक है कि 200 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज़्यादा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने हांगकांग को थम सा गया है। हांगकांग- ताइवान से लेकर चीन तक तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। यह तूफान कई जान ले चुका है जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक रागासा तूफान की चपेट में आने से ताइवान में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही 124 अभी लापता हैं। तूफान का कहर ताइवान के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार दोपहर को भारी बारिश के चलते ताइवान के हुआलिएन काउंटी में एक झील का बांध टूटने से बाढ़ आ गई। जिससे 14 लोगों की मौत हो गई।
रागासा तूफान ने सबसे ज्यादा तबाही हांगकांग में मचाई है। यहां 200 की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं और भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर पूरी तरह से बंद हो गया, 700 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। शहर में अफरा-तफरी हुई है। सभी स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।
दरअसल सुपर टाइफून रागासा चीन की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटीय इलाकों को खाली कराना पड़ रहा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह तूफ़ान भारत में भी दस्तक दे सकता है? फ़िलहाल, यह ताइवान, हांगकांग और दक्षिणी चीन के तटीय इलाकों में तबाही मचा रहा है, लेकिन भारत को इससे कोई सीधा खतरा होने की आशंका नहीं है। तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और भारत से काफी दूर है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में मौसम में बदलाव हो सकता है। हालांकि, आईएमडी ने अभी तक कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली