Trump travel ban : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा सात देशों के लोगों के प्रवेश पर आंशिक रूप से एंट्री बैन कर दी है। यह आदेश 9 जून से लागू होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह इस आशय के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रतिबंध घोषणापत्र में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा हितों का हवाला दिया गया है।
हालांकि राष्ट्रपति के आदेश में अमेरिका के स्थायी निवासियों और अमेरिकी नागरिकों के पति, पत्नी और बच्चों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। शर्त यह है कि उनके पास पहचान और पारिवारिक संबंधों के स्पष्ट और पुख्ता सबूत होने चाहिए। अमेरिकी सेना की सहायता करने वाले अफगान राजनयिकों और विशेष वीजा रखने वालों को भी छूट दी गई है। इस छूट में विश्व कप, ओलंपिक और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों के लिए अमेरिका आने वाले एथलीट भी शामिल हैं।
अमेरिका ने जिन देशों पर बैन लगाया है उनमें म्यांमार, अफगानिस्तान, ईरान, लीबिया, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, सोमालिया, सूडान,यमन और हैती को पूर्ण बैन की श्रेणी में शामिल किया गया है। जबकि क्यूबा, लाओस, बुरुंडी, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला को आंशिक प्रतिबंध की श्रेणी में रखा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली