Trump की ईरान को खुली चेतावनी, कहा- भुगतने होंगे परिणाम
खबर सार :-
अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का कहना है कि अमेरिका की प्राथमिकता है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर पाए। Trump कूटनीति के जरिए समाधान निकालने के पक्षधर हैं। लेकिन अगर कूटनीति विफल हो जाती है तो दूसरे कदम उठाए जा सकते हैं।
खबर विस्तार : -
वाशिंगटन: परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। Trump की सरकार ने ईरान को साफ चेतावनी दी है कि अगर उसने अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ा तो उसे इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
कूटनीति से समाधान निकालना चाहते हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का कहना है कि अमेरिका की प्राथमिकता है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर पाए। डोनाल्ड ट्रंप कूटनीति के जरिए समाधान निकालने के पक्षधर हैं। लेकिन अगर कूटनीति विफल हो जाती है तो दूसरे कदम उठाए जा सकते हैं। प्रेस सचिव ने संकेत दिया कि अगर ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपने इरादे नहीं बदलता है तो बेहतर नतीजों की उम्मीद नहीं की जा सकती।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान परमाणु विकास कार्यक्रम के शांतिपूर्ण उद्देश्य की गारंटी नहीं देता है तो उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई तय है। वार्ता में अमेरिकी टीम का नेतृत्व ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकाफ और ईरानी टीम का नेतृत्व उनके विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची कर रहे हैं।
एक साथ बात करने पर भी रजामंदी नहीं
लेकिन दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत नहीं हो रही है। दोनों पक्ष अलग-अलग कमरों में बैठे हैं और वे ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी के जरिए बात कर रहे हैं। यह जानकारी ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बागेई ने एक्स पर दी।
ईरान के इरादों को देख ट्रंप ने दी थी चेतावनी
इस भूमिका में उन्होंने ईरान से कई विदेशी नागरिकों को रिहा करवाया है। लेकिन अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सशंकित है। अमेरिका को लगता है कि ईरान यूरेनियम शोधन का स्तर बढ़ा रहा है और वह परमाणु बम बनाने की तैयारी कर रहा है।
इसी के चलते ट्रंप कई बार ईरान पर बमबारी करने की चेतावनी दे चुके हैं। जबकि ईरान ने भी साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो इस क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकाने उसके निशाने पर होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पड़ोसी देशों तक जाएगी भारतीय रेल, पूर्वोत्तर रेलवे बढ़ा रहा नेटवर्क
2026-09-15
-
243 यात्रियों का जहाज इंडोनेशिया के जावा सागर में खोया
2026-09-13
-
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: ’सौदागर‘ नहीं .‘दोस्त’ चाहिए!
2026-09-12
-
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति
2026-09-11
-
कांगो में 27 बच्चों की जलकर मौत, 300 घर राख
2026-09-11
-
बांग्लादेशः नहीं रहीं चिन्मय कृष्ण दास की मां, कोर्ट से नहीं मिली पैरोल
2026-09-10
-
नेपाल में LPG संकट, 3,000 रुपये में बिक रहा सिलेंडर; मंत्री का इस्तीफा
2026-09-10
-
मिडटर्म चुनाव का परिणाम तय करेगा डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे का भविष्य
2026-09-10
-
इजरायल ने दिया यरुशलम में ब्रिटिश दूतावास बंद करने का आदेश
2026-09-09
-
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ शुरू किया ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट
2026-09-09
-
ईरान का जोरदार पलटवार, जॉर्डन में US बेस पर दागी मिसाइलें
2026-09-09
-
कांगो में इबोला बेकाबू, संक्रमण के बदलते पैटर्न ने बढ़ाई WHO की चिंता
2026-09-09
-
दक्षिण कोरिया ने परमाणु पनडुब्बी विकसित करने की दिशा में उठाया कदम
2026-09-08
-
पश्चिमी हवाई द्वीपों की ओर बढ़ा हरिकेन लोवेल, लोगों की जान पर मंडराया खतरा
2026-09-08
-
रूस और उत्तर कोरिया के बीच शुरू हुआ पहला 'रोड ब्रिज'
2026-09-07