वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयातित कारों और पार्ट्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा से वैश्विक कार उद्योग में हलचल मच गई है। इसके चलते कल एशिया, यूरोप और अमेरिका के बाजार लड़खड़ा गए। कई वाहन निर्माताओं के शेयर भाव गिर गए।
द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रंप की घोषणा के बाद यूरोपीय संघ और कनाडा जवाबी कार्रवाई के लिए एक साथ आ गए हैं। जवाबी कार्रवाई की चर्चा से दुनिया भर में व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई है। अमेरिका को निर्यात की जाने वाली सभी कारों और कुछ ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ 3 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं। कनाडा के साथ ही मैक्सिको, जापान और दक्षिण कोरिया की अमेरिका में वाहनों के आयात में करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जर्मन नेता रॉबर्ट हैबेक ने कहा कि यह जरूरी है कि अब यूरोपीय संघ टैरिफ पर निर्णायक प्रतिक्रिया दे।
कनाडा ने कहा है कि वह अगले हफ्ते टैरिफ की घोषणा करके इसका जवाब देगा। सीएनएन न्यूज के मुताबिक कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने ओटावा में पत्रकारों से कहा कि उन्हें दोनों देशों के बीच संबंधों में बदलाव की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अब कनाडा को अमेरिका पर अपनी निर्भरता काफी हद तक कम करनी होगी। कनाडाई नेता ने कहा कि अमेरिका अब उसका भरोसेमंद साथी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हमें इसी तरह के बदले हुए परिदृश्य से निपटना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली