Tomorrowland Festival Fire: बेल्जियम में प्रसिद्ध टुमॉरोलैंड इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक फेस्टिवल इस बार मुश्किल में पड़ गया है। बेल्जियम के बूम शहर में आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े संगीत समारोहों में से एक टुमॉरोलैंड इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक फेस्टिवल के मुख्य मंच पर बुधवार रात अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा ऐसे समय हुआ जब फेस्टिवल शुरू होने में बस दो दिन बाकी थे। ये लोकप्रिय समारोह 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।
भीषण आग लगने के बाद मंच बुरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गनीमत रही कि घटना के समय दर्शक मौजूद नहीं थे, लेकिन मंच बनाने वाले सैकड़ों कर्मचारी वहां मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद आपातकालीन टीमों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मंच को भारी नुकसान पहुंच चुका था। इस हादसे के सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें स्टेज आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। आस-पास के इलाकों में धुएं के कारण लोगों को दरवाज़े और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी गई है।
https://twitter.com/prepasha/status/1945535844841844871
टुमॉरोलैंड फेस्टिवल विश्व का सबसे लोकप्रिय संगीत समारोह है। इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। हर साल दुनियाभर के लाखों लोग इसमें हिस्सा लेने बेल्जियम पहुंचते हैं। इस बार शो में लगभग 4 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद थी, लेकिन हादसे के बाद इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस साल यह फेस्टिवल 18 जुलाई से शुरू होना है।
अन्य प्रमुख खबरें
US-Iran War Updates: अमेरिका ने जब्त किया ईरान का जहाज, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
Japan Earthquake: जापान में आया 7.5 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी
US Iran Tensions : कीमती धातुओं पर पड़ा अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने का असर, 2 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
US Iran Ceasefire : ट्रंप की ईरान को दो टूक, नहीं मानी डील तो हर पावर प्लांट और ब्रिज होंगे तबाह
Strait Of Hormuz से वापस लौटा चीनी जहाज 'Sun Profit' , ईरान ने नहीं दी मंजूरी
Strait of Hormuz: ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- बंदरगाहों से वापस भेजें सेना
होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, लेकिन तनाव बरकरार: युद्धविराम के बीच बड़ी राहत, वैश्विक बाजारों में हलचल
अमेरिका का सख्त रुख: 26 लोगों पर वीजा बैन, दुश्मन ताकतों पर कड़ा प्रहार