US Israel Iran War Live Updates : मध्य पूर्व (Middle East) इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठा है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए भीषण हमलों के बाद युद्ध ने भयावह रूप ले लिया है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने दावा किया है कि उसने आसमान में अमेरिकी मूल के एक F-15 फाइटर जेट को मार गिराया है। इस बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की मौत की खबरों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है।
युद्ध के तीसरे दिन ईरान की ओर से एक बड़ा दावा सामने आया है। ईरानी मीडिया ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा किए हैं, जिनमें एक F-15 फाइटर जेट को आग की लपटों के साथ नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब रूस-यूक्रेन के बाद इसे दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य संघर्ष माना जा रहा है।
जंग केवल ईरान और इजरायल तक सीमित नहीं रही है, बल्कि पड़ोसी देशों में भी धमाकों की गूंज सुनाई दे रही है:
ईरान के जवाबी हमलों को देखते हुए इजरायल के यरुशलम, ऊपरी गैलील और गोलान हाइट्स में युद्धक सायरन (Sirens) गूंज रहे हैं। इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने पुष्टि की है कि वे लगातार मिसाइलों और ड्रोन्स को इंटरसेप्ट कर रहे हैं।इसी बीच, इजरायल ने लेबनान में सक्रिय हिज्बुल्लाह के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। इजरायली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ एयाल जमीर ने 'आक्रामक अभियान' की घोषणा की है। लेबनानी अधिकारियों के मुताबिक, इजरायली हवाई हमलों में अब तक 31 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 150 लोग घायल हैं।
ईरान के सनंदज शहर से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। ईरानी एजेंसी 'फार्स' के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 6 मिसाइलें दागीं। इस हमले में पुलिस स्टेशन के पास स्थित कई रिहायशी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं और कम से कम 2 नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है। जिस तरह से युद्ध की आग अब संयुक्त अरब अमीरात और कतर तक पहुँच रही है, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंताएं बढ़ गई हैं। क्या यह संघर्ष विश्व युद्ध का रूप लेगा? फिलहाल, अमेरिका और इजरायल की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं और ईरान ने 'अंतिम सांस तक' लड़ने का संकल्प लिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
मेवेन अंतरिक्ष यान से टूटा नासा का संपर्क, मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला पहला मिशन हुआ खत्म
2026-06-04
Donald Trump को बड़ा झटका: अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास, बढ़ा राजनीतिक दबाव
2026-06-04
Mette Frederiksen तीसरी बार बनीं डेनमार्क की PM: मोदी ने दी बधाई, ग्रीन पार्टनरशिप पर फोकस
2026-06-03
Kuwait Airport पर ड्रोन से हमलाः टर्मिनल भवन को भारी नुकसान, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा
2026-06-03
2026-06-02
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान से बातचीत जारी, इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच हमले रोकने पर बनी सहमति
2026-06-02
अब इस देश ने लगाया बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन, अकाउंट बनाने के लिए 16 साल उम्र जरूरी
2026-06-01
2026-06-01
हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना को बनाया निशाना, बरसाए गोले, ब्यूफोर्ट किले पर IDF का कब्जा
2026-06-01
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की इस्तीफे की खबरें अफवाह, ईरान सरकार ने किया दावों का खंडन
2026-06-01
अमेरिकी हेलफायर हमले से व्यापारिक टैंकर निष्क्रिय, ईरान ने बताया कूटनीतिक विश्वासघात
2026-05-31
कुवैत पर मिसाइल हमले से खाड़ी देश नाराज, जीसीसी ने कहा- ये अंतरराष्ट्रीय नियमों का गंभीर उल्लंघन
2026-05-28
US Iran war: बंदर अब्बास हमले के जवाबी कार्रवाई में ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
2026-05-28
लेबनान में हिंसा बढ़ी : तटीय शहर टायर में इजरायल के हमले तेज, कई इलाकों को खाली करने के आदेश
2026-05-28