Instagram  के 'बॉस' बने PM Modi ! 100 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा किया पार, ट्रंप-पुतिन और जिनपिंग सबकों छोड़ा पीछे

खबर सार :-
PM Modi Instagram 100 Million Followers: देश हो या दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डंका हर कहीं बच रहा है। दुनिया उनकी पॉपुलैरिटी से वाकिफ है। अब, इंस्टाग्राम डेटा से यह कन्फर्म हो गया है। दरअसल इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले PM मोदी पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं। दुनिया का कोई दूसरा लीडर उनके आस-पास भी नहीं है।

Instagram  के 'बॉस' बने PM Modi ! 100 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा किया पार, ट्रंप-पुतिन और जिनपिंग सबकों छोड़ा पीछे
खबर विस्तार : -

PM Modi Instagram 100 Million Followers: दुनिया भर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती है जा रही है। अब पीएम मोदी ने एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इतिहास रचते हुए 100 मिलियन (100 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही, वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले लीडर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump), रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) जैसे दिग्गज नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है।

PM Modi 2014 में जॉइन किया था Instagram 

बता दें कि 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन करने पीएम मोदी लगातार सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में अपने अकाउंट को दुनिया के लीडर्स के बीच सबसे एक्टिव और सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक बना दिया है। प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ी है, जो भारत और विदेश दोनों जगह ऑडियंस से जुड़ने की उनकी लगातार आउटरीच स्ट्रेटेजी को दिखाती है। 

अभी, दुनिया के जाने-माने नेताओं में PM मोदी के इंस्टाग्राम (PM Modi Instagram 100 Million Followers) पर सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। खास बात ये है कि पीएम मोदी के अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा, लिस्ट में अगले पांच बड़े वर्ल्ड लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या PM मोदी की सिंगल फॉलोइंग से भी कम है। जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दूर-दूर तक नहीं है। 

दुनिया में बज रहा पीएम मोदी का डंका

दुनिया के टॉप पांच नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) से कम है। डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, तुर्की के प्रेसिडेंट रेसेप तैयप एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ और अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर मेली 6.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ हैं।

  • पीएम मोदी- 100 करोड़
  • डोनाल्ड ट्रंप- 43.2 करोड़
  • ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला लूला- 14.4 करोड़
  • तुर्की के प्रेसिडेंट रेसेप तैयप एर्दोगन -11.6  करोड़
  • अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर मेली- 6.4 करोड़

भारत में भी पीएम मोदी के सबसे ज्यादा फॉलोअर

पीएम मोदी की लोकप्रियता का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। अगर सिर्फ भारत की बात करें, तो पीएम मोदी के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दूसरे नंबर पर आते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी करीब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। ये दोनों ही पीएम मोदी से काफी पीछे 

  • पीएम मोदी 100 करोड़
  • सीएम योगी- 16.1 करोड़ 
  • राहुल गांधी- 12.6 

इतना ही नहीं पीएम मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर उनके 54 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ये आंकड़े PM मोदी की दुनिया भर में बड़ी पहुंच और मजबूत कनेक्शन दिखाते हैं।

इज़राइल दौरे पर पीएम मोदी, मिला बड़ा सम्मान

गौरतबल है कि पीएम मोदी इस समय इजराइल के दो दिवसीय दौरे (PM Modi Israel tour) पर है। इस दौरान बुधवार को, इज़राइली की संसद नेसेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सबसे बड़े सम्मान, स्पीकर ऑफ़ द नेसेट से सम्मानित किया। सम्मान मिलने के बाद, PM मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मैं नेसेट मेडल पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे विनम्रता और आभार के साथ स्वीकार करता हूं। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि भारत और इज़राइल के बीच हमेशा रहने वाली दोस्ती के लिए है। यह उन साझा मूल्यों को दिखाता है जो हमारे दोनों देशों को रास्ता दिखाते हैं।"

अन्य प्रमुख खबरें