नई दिल्ली, आज मंगलवार को तेहरान की सड़कों पर सुबह से ही खालीपन हावी होने लगा। तेहरान का बहुत ही चार्चित बाजार ग्रैंड की दुकानें बंद रहीं। ईरान के तेहरान में ऐसा दूसरी बार देखा जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान यहां की सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। अब तेहरान के प्रमुख स्थानों पर बमबारी का खतरा मंडरा रहा है। लोग जल्द से जल्द इस स्थान के आसपास से भी दूर चले जाना सुरक्षा के लिहाज से जरूरी मान रहे हैं। यही कारण है कि तेहरान के पश्चिम की ओर जाने वाली सड़कों पर भीड़ बढ़ गई। कई अन्य देषों के लोग भी स्वदेष चले जाने के लिए प्रयासरत हैं।
तेहरान में करीब एक करोड़ लोगों की आबादी रहती है। उनको किसी युद्ध का डर भी सता रहा है। यही कारण है कि कैस्पियन सागर क्षेत्र की ओर वाहनों में भीड़ बढ़ी है। यह स्थित इजराइली सेना के तेहरान पर हमले के दौरान से उत्पन्न हुई। ईरान के शीर्ष जनरल अली शादमानी को तेहरान में ही मारने का दावा इजरायल ने किया है। इजराइल और ईरान के बीच पांचवें दिन जारी रहे संघर्ष को अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हवा दे दी है। उनके तेहरान के लोगों को शहर खाली करने की चेतावनी के बाद से पलायन यात्राएं तेज हुई हैं।
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान में दखल बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा भी है कि दो दिन में पता चल जाएगा कि क्या होने वाला है। इससे पहले ट्रंप ने कनाडा में जारी जी-7 शिखर सम्मेलन को छोड़ दिया था। सोमवार रात को ही उन्होंने एक संदेश में लिखा था कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता। हालांकि, ट्रंप ने बाद में उन रिपोर्ट का खंडन भी किया है। उन्होंने कहा कि वह युद्धविराम पर काम करने के लिए वाशिंगटन वापस लौट रहे हैं। बता दें कि ईरान में परमाणु साइट्स पर काम चल रहा था। इजराइल इनकी न्यूक्लियर साइट्स को ही नुकसान पहुंचा रहा है। उसका कहना है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने के और करीब आने से रोकना जरूरी है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली