नई दिल्ली: भारत और ओमान के बीच रक्षा सहयोग को नए आयाम देने के उद्देश्य से भारतीय सेना और रॉयल आर्मी ऑफ ओमान के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच दो दिवसीय सैन्य वार्ता नई दिल्ली में 22 और 23 अक्टूबर को आयोजित की गई। यह दोनों सेनाओं के बीच तीसरी आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता थी, जिसमें भविष्य के सहयोग की रणनीति पर गहन चर्चा की गई। बैठक में भारतीय सेना और ओमान की रॉयल आर्मी के प्रतिनिधियों द्वारा आपसी रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान संयुक्त सैन्य अभ्यासों के दायरे को बढ़ाने, विशेष क्षेत्रों में विशेषज्ञों के आदान-प्रदान और सैन्य प्रशिक्षण में सहयोग पर सहमति बनती भी दिखाई दी।
वार्ता के दौरान डिफेंस कोऑपरेशन प्लान 2026 के तहत सहयोग के नए रास्तों पर भी विचार किया गया। इस योजना का उद्देश्य भारत और ओमान के बीच रक्षा साझेदारी को दीर्घकालिक, रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना है। दोनों सेनाओं ने माना कि मौजूदा वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के दौर में भारत ओमान सहयोग न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देगा, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को भी सुदृढ़ करेगा।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में भारत और ओमान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यासों की आवृत्ति में वृद्धि होगी। इसके साथ ही व्यावसायिक सैन्य शिक्षा, रक्षा प्रौद्योगिकी और अनुभव साझा करने के नए प्लेटफॉर्म्स भी तैयार करने की योजना को अंजाम दिया जाएगा। ओमान, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण सामरिक साझेदार माना जाता है। दोनों देशों के बीच वर्षों से मित्रतापूर्ण संबंध रहे हैं और रक्षा, व्यापार तथा समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोगपूर्ण संबंध रहे हैं। नई दिल्ली में संपन्न हुई यह वार्ता न केवल सैन्य कूटनीति को नई गति देती है, बल्कि भारत-ओमान रक्षा साझेदारी को गहराई और स्थायित्व प्रदान करती है। इस चर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों सेनाओं के बीच पारस्परिक विश्वास और सहयोग भविष्य में क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Trump की धमकी से दुनिया में हड़कंपः बोले- “आज रात खत्म हो सकती है एक सभ्यता”
UAE ने अपना कर्ज वापस मांगा तो बौखलाया पाकिस्तान, जानें 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोला पाक
US-Israel Iran War: अमेरिका-ईरान में अगले 48 घंटे में होगा सीजफायर ! युद्ध खत्म करने का अंतिम मौका
US-Iran War: खतरनाक ऑपरेशन चलाकर अमेरिका ने किया अपने पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने दी पूरी जानकारी
Middle East Crisis: WHO ने बताया अब तक कितना हुआ नुकसान, इस बात पर दिया जोर
US Israel Iran War: टूटा अमेरिका का घमंड ! ईरान ने F-15 के बाद A-10 फाइटर जेट को भी मार गिराया
Middle East Crisis: पाकिस्तान का हाल बेहाल, विशेषज्ञ बोले और बढ़ेगा संकट