Strait Of Hormuz: अमेरिकी सेना इस समय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के मौजूदा रक्षा ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रही है। अगर संघर्ष विराम विफल हो जाता है तो अमेरिका सेना इशारा मिलते ही ईरान के सैन्य अड्डों पर हमले शुरू कर सकती है। इस घटनाक्रम से परिचित कई सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, ईरान ऐसी तैयारियों से बेफिक्र नजर आ रहा है। सर्वोच्च नेता ने कहा कि हालात के अनुसार फैसला लिया जाएगा। युद्ध से पीछे नहीं हटेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सैन्य अधिकारी ईरान के साथ मौजूदा संघर्ष विराम टूटने पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait Of Hormuz) में ईरान की सामरिक क्षमता को नष्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य, दक्षिणी अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के आसपास केंद्रित हो सकते हैं।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के साथ स्थायी युद्ध विराम समझौता करने के लिए ईरान को हिजबुल्लाह की फंडिंग रोकनी होगी। इजराइल और लेबनान के बीच राजदूतस्तर की बातचीत के दूसरे दौर की अध्यक्षता करने के बाद ओवल ऑफिस में उन्होंने पत्रकारों से यह बात कही। सनद रहे कि ईरान के साथ हालिया बातचीत मुख्य रूप से परमाणु मुद्दे पर केंद्रित रही है। इस समय होर्मुज में नाकेबंदी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारी उथल-पुथल है। ट्रंप ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और सरकार के बीच दरार है। यही दरार राजनयिक समझौते की राह में बड़ी बाधा है। ट्रंप ने लिखा, ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उनका असल नेता कौन है।
ट्रंप के बयान के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तत्काल टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि ट्रंप को गलतफहमी है। सच यह है कि देशवासियों के बीच अद्भुत एकता की भावना का संचार हुआ है। खामेनेई ने कहा कि लोगों की एकजुटता और भी अधिक मजबूत हो गई है। दुश्मन को यह बात भली भांति समझ में आ जानी चाहिए। ईरान दुश्मन के इरादों को सफल नहीं होने देगा। हर हालात में मुकाबला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप युद्ध में हारे हुए नेता हैं। इसलिए कलह का नया मुद्दा तलाश रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Nepal Accident: तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, मासूम समेत दो की मौत
Hormuz crisis: होर्मुज में फंसा राजस्थान का मर्चेंट नेवी अधिकारी, परिवार से टूटा संपर्क
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने नौसेना सचिव जॉन फेलन को पद से हटाया
दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना काठमांडू, लाहौर पहले स्थान पर
Pakistan Attack: बलूचिस्तान के माइनिंग प्रोजेक्ट पर हमला, 7 खनिकों को मारी गोली
नेपाल में बालेन सरकार को बड़ा झटका, गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने दिया इस्तीफा
US-Iran War: होर्मुज में ईरान ने दिखाई ताकत, मालवाहक जहाज पर की फायरिंग
US Iran Ceasefire : अमेरिका-ईरान सीजफायर डेडलाइन बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी
US Iran Talks: ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, बोले- ‘तेहरान के पास अन्य विकल्प नहीं’
US-Iran War Updates: अमेरिका ने जब्त किया ईरान का जहाज, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
Japan Earthquake: जापान में आया 7.5 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी
US Iran Tensions : कीमती धातुओं पर पड़ा अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने का असर, 2 प्रतिशत कम हुईं कीमतें