Hormuz Crisis : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बाधित होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। यूएन चीफ के अलावा सिंगापुर के पीएम और यूरोप यूनियन की भी यही राय है। सोशल मीडिया पोस्ट में गुटेरेस ने कहा कि इस जलडमरूमध्य में अवरोध के कारण “ऊर्जा, परिवहन, विनिर्माण और खाद्य बाजार” प्रभावित हो रहे हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था “दम तोड़ रही है। उन्होंने मध्य-पूर्व संकट पर गहरी चिंता जताते हुए कहा, “हर गुजरते घंटे के साथ हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।
गुटेरेस ने सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमें ऐसे समाधान चाहिए जो हमें इस खतरनाक स्थिति से वापस ले आएं। दरअसल, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह का व्यवधान अंतरराष्ट्रीय बाजारों और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर व्यापक प्रभाव डाल सकता है।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और यूरोपीय यूनियन ने भी इसे लेकर फिक्र जाहिर की है। ईयू की विदेश नीति प्रमुख काया कालास ने कहा है कि होर्मुज में बढ़ा तनाव अभी कम होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा अब इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस हालात से रूस को फायदा हो रहा है।
वहीं लॉरेंस वोंग ने चेतावनी दी कि ईरान पर युद्ध के कारण इस साल शहर-राज्य में आर्थिक विकास धीमा हो जाएगा। मई दिवस के मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युद्ध के "जल्द खत्म होने" की उम्मीद नहीं है, और आने वाले महीनों में स्थिति और भी खराब हो सकती है। वोंग ने कहा, "हम पर इसका असर पड़ेगा क्योंकि हम खाड़ी से ऊर्जा और दूसरी जरूरी सप्लाई के लिए बहुत ज्यादा निर्भर हैं।
उन्होंने आगाह किया कि दुनिया भर में, महंगाई बढ़ेगी। इसका असर एनर्जी से खाने और फिर दूसरी जरूरी चीजों पर पड़ेगा। कुछ देश मंदी झेल सकते हैं, और इसका सिंगापुर पर सीधा असर हो सकता है। वोंग ने चेतावनी दी कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल भी जाता है, तो भी हालात तुरंत सामान्य नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "बंदरगाहों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है। शिपिंग लेन को माइन मुक्त करना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Iran US Tension: ईरान के खिलाफ ‘डार्क ईगल’ तैनात करेगा अमेरिका, सेंट्रल कमांड ने की मांग
नासा की एस्ट्रोनॉट ने स्पेस में ‘उल्टा’ होकर सोने का सुनाया मजेदार किस्सा, बताया रोचक अनुभव
Pakistan: 4 महीने में खसरे से 71 बच्चों की मौत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Nepal: MRP लेबल को लेकर सरकार सख्त, नेपाल सीमा पर रुके सैकड़ों कंटेनर
चीन की इस हरकत पर भड़का नेपाल, 1963 की सीमा संधि का बताया उल्लंघन
Mali: एयरस्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मार गिराए, राष्ट्रपति की मौत के बाद सेना की बड़ी कार्रवाई
Plane Crash: दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश, पायलट समेत सभी 14 यात्रियों की मौत
Japan Earthquake: जापान में सुबह-सुबह 6.2 तीव्रता का आया भूकंप, पीएम ने कहा- रहें अलर्ट
Colombia Blast: राष्ट्रपति चुनाव से पहले धमाकों से दहला कोलंबिया, 5 मासूम समेत 19 की मौत
Mali: आतंकी हमले में रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत, राजधानी बामाको में लगा कर्फ्यू
Israel Attack On Gaza : गाजा पर इजराइली हमलों में 4 की मौत, पर्चे गिराकर दी चेतावनी