बमाको: माली की सेना ने बताया है कि उसने कूलिकोरो के पश्चिमी इलाके में 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है। यह जानकारी रविवार को जारी एक बयान में दी गई। पिछले दिनों आतंकियों ने कई स्थानों पर हमले किए थे, जिनमें राष्ट्रपति सादियो कैमारा की भी मौत हो गई थी। इसके बाद सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया।
सेना के जनरल स्टाफ के मुताबिक, शनिवार को हुए आतंकवादी हमलों के बाद एक तलाशी अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान, सेना के हवाई विमानों ने मोटरसाइकिलों के एक काफिले को देखा, जो कोलोकानी इलाके के पश्चिम में स्थित एक ठिकाने की ओर बढ़ रहा था। इसके बाद एक हवाई हमला किया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और उनके सामान नष्ट हो गए। यह जानकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने दी। सेना ने यह भी दोहराया कि पूरे देश में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
शनिवार को जारी एक बयान में सरकार ने बताया कि आतंकवादियों ने कई सैन्य ठिकानों और इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें राजधानी बमाको के पास स्थित छावनी शहर काटी भी शामिल है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की काटी में उनके घर पर हुए हमले में मौत हो गई। इस हमले में उनकी पत्नी भी मारी गईं।
सूत्रों ने बताया कि शनिवार को आतंकवादियों ने देशभर के कई शहरों में एक साथ हमले किए, जिसमें 16 लोग घायल हो गए। शनिवार शाम को सरकार ने बताया कि काटी, सेवारे, गाओ, किदाल और राजधानी बमाको सहित कई जगहों पर हमले हुए हैं। घायलों में आम नागरिक और सैन्यकर्मी दोनों शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने बताया कि हमलों से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
माली में भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। दूतावास ने सलाह दी कि हाल के हमलों को देखते हुए लोग सावधानी बरतें, घरों के अंदर ही रहें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। दूतावास ने आगे कहा कि वह माली सरकार के साथ समन्वय बनाकर स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी भी देगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Plane Crash: दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश, पायलट समेत सभी 14 यात्रियों की मौत
Japan Earthquake: जापान में सुबह-सुबह 6.2 तीव्रता का आया भूकंप, पीएम ने कहा- रहें अलर्ट
Colombia Blast: राष्ट्रपति चुनाव से पहले धमाकों से दहला कोलंबिया, 5 मासूम समेत 19 की मौत
Mali: आतंकी हमले में रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत, राजधानी बामाको में लगा कर्फ्यू
Israel Attack On Gaza : गाजा पर इजराइली हमलों में 4 की मौत, पर्चे गिराकर दी चेतावनी
Donald Trump Attack: ‘यह अमेरिका के संविधान पर हमला’, होटल में फायरिंग के बाद पहली बार बोले ट्रंप
US Iran Talks: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का पाकिस्तान दौरा रद्द, राष्ट्रपति ट्रंप ने बताई यह वजह
Iran US Talks: पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री, बोले- अमेरिका के साथ वार्ता नहीं
Nepal: यूएस-ईरान युद्ध के बीच स्वदेश लौटे 30 हजार नागरिक, पोर्टल पर किया आवेदन
होर्मुज पर तनाव के बीच जापान का बड़ा फैसला, 1 मई से अतिरिक्त तेल करेगा जारी
Forest fire in Japan: जापान के जंगलों में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल रहे पेड़