नई दिल्ली: करीब सात साल बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) अमेरिकी दौरे पर पहुंचे और मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। इस मुलाकात के साथ ही दोनों देशों के बीच अब तक की सबसे बड़ी रणनीतिक डील पर मुहर लगी, जिसमें असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौता, एफ-35 फाइटर जेट की सप्लाई और रक्षा सहयोग जैसे बड़े कदम शामिल हैं।
व्हाइट हाउस में हुए वार्ता सत्र के दौरान अमेरिका और सऊदी अरब ने सिविल न्यूक्लियर एनर्जी पर एक संयुक्त घोषणा को मंजूरी दी। यह समझौता दोनों देशों की ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। साथ ही, महत्वपूर्ण खनिज ढांचे और एआई अनुसंधान को लेकर भी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मुलाकात से एक दिन पहले ही घोषणा की कि अमेरिका सऊदी अरब को 48 एफ-35एस फाइटर जेट बेचने के लिए तैयार है। अब तक यह अत्याधुनिक लड़ाकू विमान केवल इजरायल को ही मिलता था, लेकिन नई डील ने क्षेत्रीय सामरिक संतुलन में बड़ा बदलाव ला दिया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इजरायल को इस सौदे की जानकारी पहले से है। साथ ही, दोनों देशों ने करीब 300 अमेरिकी टैंकों की डिलीवरी पर भी सहमति दी, जिससे रक्षा सहयोग और मजबूत होगा। इसके अतिरिक्त, अमेरिका-सऊदी रणनीतिक रक्षा समझौते (एसडीए) पर हस्ताक्षर कर सैन्य साझेदारी को औपचारिक रूप से उन्नत किया गया।
क्राउन प्रिंस एमबीएस ने बताया कि सऊदी अरब का अमेरिका में निवेश 600 बिलियन डॉलर से बढ़कर 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने वाला है। यह दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी में नए अध्याय की शुरुआत है। अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी की 2018 में हत्या के बाद दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी अब कम होती दिख रही है। इसी क्रम में, ट्रंप ने क्राउन प्रिंस के सम्मान में आयोजित डिनर के दौरान सऊदी अरब को मेजर नॉन-नाटो एलाय का दर्जा देने की घोषणा की। अब तक यह सम्मान केवल 19 देशों को मिला है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली