लखनऊ, रूस और यूक्रेन-युद्ध विराम की ओर नहीं बढ़ रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे विश्व के तमाम नेता युद्ध तो कतई नहीं चाहते हैं। हाल में ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी दोनों मुल्कों में हस्तक्षेप की कोशिश की, लेकिन नतीजा विफल रहा। बार-बार हस्तक्षेप की कोशिश में लगे ट्रंप तो इस बार भड़क ही गए। उनके इस रवैये पर रूस ने तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दे डाली। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि अमेरिका के संरक्षण पर ही यूक्रेन युद्ध की विभीषिका झेलने के बाद भी मैदान ए जंग के लिए हमेशा रूस के खिलाफ तैयार रहता है। यदि अमेरिका यूक्रेन की मदद बंद कर दे तो रूस भी जल्द ही युद्ध विराम कर सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात पर भी ट्रंप ने न पसंद आने वाली टिप्पणी की थी। वैसे ही अब वह पुतिन के साथ निजी तालमेल का दावा करते नजर आए।
हाल में ही ट्रंप ने रूस को चेतावनी दी थी। यह चेतावनी तब आई, जब रूसी सेना ने युद्ध के अब तक के सबसे घातक ड्रोन का इस्तेमाल किया। उसने मिसाइल हमले को भी अंजाम दिया। इसके बारे में कहा गया है कि खार्किव मोर्चे पर बढ़त हासिल किया गया है। यूक्रेनी शहरों और बुनियादी ढांचे पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया गया है। इसीलिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में मास्को के बढ़ते सैन्य हमले पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है। मीडिया में चर्चा है कि पुतिन पर हिंसा बढ़ाने के साथ संघर्ष विराम वार्ता को अस्वीकार करने का आरोप है। ट्रंप ने यहां तक कहा कि पुतिन आग से खेल रहे हैं।
ट्रंप ने संघर्ष को बढ़ाने के लिए पुतिन को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने पुतिन के बारे में कुछ ही दिन पहले लिखा था कि पुतिन बिल्कुल उन्मादी हो गए हैं। यह बात तब लिखी गई, जबकि युक्रेन के हमले का जवाब दिया गया था। ट्रंप ने ऐसा पोस्ट किया था। इसके विरोध में पुतिन की प्रतिक्रिया आई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Trump की धमकी से दुनिया में हड़कंपः बोले- “आज रात खत्म हो सकती है एक सभ्यता”
UAE ने अपना कर्ज वापस मांगा तो बौखलाया पाकिस्तान, जानें 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोला पाक
US-Israel Iran War: अमेरिका-ईरान में अगले 48 घंटे में होगा सीजफायर ! युद्ध खत्म करने का अंतिम मौका
US-Iran War: खतरनाक ऑपरेशन चलाकर अमेरिका ने किया अपने पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने दी पूरी जानकारी
Middle East Crisis: WHO ने बताया अब तक कितना हुआ नुकसान, इस बात पर दिया जोर
US Israel Iran War: टूटा अमेरिका का घमंड ! ईरान ने F-15 के बाद A-10 फाइटर जेट को भी मार गिराया
Middle East Crisis: पाकिस्तान का हाल बेहाल, विशेषज्ञ बोले और बढ़ेगा संकट