Russia Plane Missing: रूस में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 यात्रियों को ले जा रहा रहा An-24 यात्री विमान अचानक गायब हो गया है। यह विमान अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर जा रहा था जब यह रडार से लापता हो गया। यह क्षेत्र चीन की सीमा से लगा हुआ है। इस घटना के बाद रूस में खलबली मच गई। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
स्थानीय आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि विमान खाबरोवस्क, ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा जा रहा था। यह चीनी सीमा के पास है। टिंडा पहुंचने से पहले ही यह रडार से गायब हो गया और हवाई यातायात नियंत्रकों का संपर्क टूट गया। अमूर के गवर्नर वासिली ओरलोव ने कहा कि विमान की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, विमान में 5 बच्चों समेत 43 यात्री सवार थे। इसके अलावा, विमान में 6 क्रू मेंबर भी मौजूद थे। लापता विमान अंगारा एयरलाइंस का था। अमूर के गवर्नर वासिली ओरलोव ने बताया कि विमान की तलाश के लिए सभी आवश्यक संसाधन और टीमें तैनात कर दी गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक विमान टिंडा हवाई अड्डे पर उतरने के अपने पहले प्रयास में विफल रहा। जब उसने दूसरी बार उतरने की कोशिश की, तो वह रडार से गायब हो गया। टिंडा शहर रूस राजधानी मॉस्को से करीब 6,600 किमी दूर पूर्व में स्थित है।
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल सितंबर में भी अमूर क्षेत्र में एक हादसा हुआ था। रॉबिन्सन R66 हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। इस हेलीकॉप्टर के पास उड़ान भरने की अनुमति नहीं थी। आपातकालीन संकेत मिलने के एक दिन बाद, टोही टीमों ने सुबह इसे ज़ोलोटोया गोरा के पास पाया। इस हादसे में एक पायलट समेत तीनों लोगों की मौत हो गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Trump की धमकी से दुनिया में हड़कंपः बोले- “आज रात खत्म हो सकती है एक सभ्यता”
UAE ने अपना कर्ज वापस मांगा तो बौखलाया पाकिस्तान, जानें 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोला पाक
US-Israel Iran War: अमेरिका-ईरान में अगले 48 घंटे में होगा सीजफायर ! युद्ध खत्म करने का अंतिम मौका
US-Iran War: खतरनाक ऑपरेशन चलाकर अमेरिका ने किया अपने पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने दी पूरी जानकारी
Middle East Crisis: WHO ने बताया अब तक कितना हुआ नुकसान, इस बात पर दिया जोर
US Israel Iran War: टूटा अमेरिका का घमंड ! ईरान ने F-15 के बाद A-10 फाइटर जेट को भी मार गिराया
Middle East Crisis: पाकिस्तान का हाल बेहाल, विशेषज्ञ बोले और बढ़ेगा संकट