काठमांडूः भारत और नेपाल को दोस्ती हमेशा से अच्छी रही है, लेकिन चीन की दखलंदाजी आंतरिक मतभेदों के चलते नेपाल की तरफ से ऐसे बयान आ जाते हैं जिसका विरोध भारत करता है। वहीं इस बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि भारत के साथ संबंध सुधारना उच्च प्राथमिकता है। उनकी पार्टी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिज्म (यूएमएल) की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि संबंधों को सुधारने के लिए विभिन्न स्तरों पर भारत के साथ लगातार बातचीत भी की जा रही है।
नेपाल और भारत के मीडिया में प्रधानमंत्री ओली की पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में खबर प्रकाशित हुई थी, जिसमें कहा गया था कि भारत ने राजा के समर्थन में प्रदर्शन आयोजित किया था। इस पर अपना विरोध जताते हुए यूएमएल महासचिव शंकर पोखरेल ने बयान जारी किया है। इस बयान में ऐसी झूठी खबरों पर आपत्ति जताते हुए कहा गया है कि भारत के साथ संबंध सुधारना पार्टी और सरकार दोनों के लिए उच्च प्राथमिकता है। शंकर पोखरेल ने कहा कि नेपाल और भारत का कुछ मीडिया प्रधानमंत्री ओली और भारत के बीच संबंधों को खराब करने में लगा हुआ है, इसलिए इस तरह की निराधार और मनगढ़ंत खबरें प्रकाशित की गई हैं।
बयान में यूएमएल महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली के नेतृत्व वाली सरकार और यूएमएल पार्टी दोनों ही भारत के साथ अपने संबंधों को लेकर हमेशा सचेत हैं और संबंधों को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि संबंधों को बेहतर बनाने के लिए भारत के साथ विभिन्न स्तरों पर निरंतर बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
चीन के कोयला खदान में विस्फोटः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 82, राहत व बचाव कार्य जारी
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर