PM Modi UK Visit: लंदन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "ब्रिटेन में भारतीय समुदाय द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं। भारत की प्रगति के लिए उनका स्नेह और जुनून वाकई उत्साहजनक है।"
भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ जोड़कर और हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी के लिए लाभकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे।
लंदन पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में इस यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "मैं लंदन पहुँच गया हूं।" यह यात्रा दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मज़बूत करने में काफ़ी मददगार साबित होगी। हमारा ध्यान अपने लोगों की समृद्धि, विकास और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देने पर होगा। वैश्विक प्रगति के लिए भारत-ब्रिटेन की मज़बूत दोस्ती ज़रूरी है। प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी ब्रिटेन यात्रा है। उन्हें ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने आमंत्रित किया था। इसके बाद वे दो दिनों के लिए मालदीव जाएंगे।
कीर स्टारमर के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली ब्रिटेन यात्रा है। पीएम ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स से भी मुलाक़ात करेंगे। यह उनकी चौथी ब्रिटेन यात्रा है। उन्हें ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने आमंत्रित किया था। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री मोदी रक्षा, व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देंगे। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को औपचारिक रूप दिया जाएगा। इसके बाद वे मालदीव जाएँगे।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली