PM Modi Ethiopia Visit: इथियोपिया के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान पीएम मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ग्रेट ऑनर ऑफ द ऑर्डर ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध सभ्यताओं में से एक द्वारा सम्मानित होना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है।
पीएम ने सभी भारतीयों की ओर से अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ इस सम्मान को स्वीकार किया और इसे उन अनगिनत भारतीयों को समर्पित किया जिन्होंने भारत और इथियोपिया के बीच साझेदारी को आकार दिया है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक कूटनीति में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
उन्होंने ने कहा कि इतनी प्राचीन और समृद्ध सभ्यता वाले देश से सम्मान मिलना उनके लिए बहुत गर्व की बात है। PM मोदी ने कहा, "मुझे अभी-अभी इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। मैं पूरे भारत की ओर से विनम्रतापूर्वक इस सम्मान को स्वीकार करता हूं। यह उन सभी भारतीयों के लिए है जिन्होंने हमारे संबंधों को मजबूत किया है।"
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस यात्रा को भारत और इथियोपिया के बीच राजनीतिक, आर्थिक और राजनयिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Donald Trump का बड़ा बयान: “Tariff नहीं ले सकता, लेकिन व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूं”
अमेरिका-ईरान के बीच आज का दिन खास, जिनेवा में होगी समझौते के लिए दूसरे राउंड की बातचीत
Pakistan: धमाके से दहला खैबर पख्तूनख्वा, मोटरसाइकिल में फटा टाइम बम, बच्चे सहित...
यूरोप और कनाडा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग कर रहे तेज, भारत को बना रहे ‘तीसरा ध्रुव’
भारत को बांग्लादेश के चुनाव नतीजों का इंतजार, जनादेश पर नजर : विदेश मंत्रालय
Bangladesh: बांग्लादेश में वोटिंग के बीच एक और हिंदू युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
जेन-जी आंदोलन के बाद नेपाल में हो रहा राजनीतिक बदलाव, अमेरिका को बड़े अवसरों की उम्मीद