PM Modi China Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चीन दौरे पर तियानजिन पहुंचे। सात साल बाद चीन की धरती पर पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछाकर भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए तियानजिन पहुंचे हैं। इस वार्षिक सम्मेलन में 10 सदस्य देशों के नेता हिस्सा लेंगे। इस बैठक के दौरान पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होगी।
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी अपनी जापान यात्रा समाप्त करने के बाद तियानजिन के बिनहाई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। चीन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया, "मैं तियानजिन पहुंच गया हूं। एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं के साथ गहन चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।"
बता दें कि पीएम मोदी करीब सात साल बाद शनिवार को चीन पहुंचे। पीएम मोदी की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर बनाए हुए। दुनिया प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रही है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में अचानक आई खटास को देखते हुए यह यात्रा और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
इस शिखर सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें कर सकते हैं, जिनमें रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक शामिल है। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी की दोनों नेताओं के साथ आखिरी मुलाकात 2024 में रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। इस बैठक में भारत और चीन के बीच सीमा गश्त को लेकर एक समझौता हुआ था, जिससे चार साल पुराना सीमा विवाद सुलझ गया था।
गौरतलब है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई में हुई थी। इसके सदस्य देशों में चीन, रूस, भारत, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज़्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं। भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है और 2022-23 के दौरान इस संगठन की अध्यक्षता भी कर चुका है। इसका उद्देश्य राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा मामलों में आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देना, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देना और आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी साझा चुनौतियों का समाधान करना है।
अन्य प्रमुख खबरें
Mette Frederiksen तीसरी बार बनीं डेनमार्क की PM: मोदी ने दी बधाई, ग्रीन पार्टनरशिप पर फोकस
2026-06-03
Kuwait Airport पर ड्रोन से हमलाः टर्मिनल भवन को भारी नुकसान, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा
2026-06-03
2026-06-02
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान से बातचीत जारी, इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच हमले रोकने पर बनी सहमति
2026-06-02
अब इस देश ने लगाया बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन, अकाउंट बनाने के लिए 16 साल उम्र जरूरी
2026-06-01
2026-06-01
हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना को बनाया निशाना, बरसाए गोले, ब्यूफोर्ट किले पर IDF का कब्जा
2026-06-01
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की इस्तीफे की खबरें अफवाह, ईरान सरकार ने किया दावों का खंडन
2026-06-01
अमेरिकी हेलफायर हमले से व्यापारिक टैंकर निष्क्रिय, ईरान ने बताया कूटनीतिक विश्वासघात
2026-05-31
कुवैत पर मिसाइल हमले से खाड़ी देश नाराज, जीसीसी ने कहा- ये अंतरराष्ट्रीय नियमों का गंभीर उल्लंघन
2026-05-28
US Iran war: बंदर अब्बास हमले के जवाबी कार्रवाई में ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
2026-05-28
लेबनान में हिंसा बढ़ी : तटीय शहर टायर में इजरायल के हमले तेज, कई इलाकों को खाली करने के आदेश
2026-05-28
2026-05-27
2026-05-27
किम जोंग उन ने दिखाई सैन्य ताकत, नई टैक्टिकल मिसाइलों के परीक्षण से बढ़ा तनाव
2026-05-27