Philippines Earthquake: फिलीपींस में भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह मिंडानाओ क्षेत्र के दावाओ ओरिएंटल प्रांत में धरती एक बार फिर डोली, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सड़कों पर अफरातफरी मच गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई। इतना ही नहीं इस भीषण भूकंप के बाद सुनामी (Tsunami) की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही लोगों से तटीय इलाकों से दूर और ऊंचे स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है।
फिलीपींस ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र मनय शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग घरों से बाहर निकलर सड़कों पर जमा हो गए।
उधर फिलीपींस ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। मौसम विभाग को आशंका है कि भूकंप के कारण सुनामी आ सकती है। सुनामी लहरें घंटों तक जारी रह सकती हैं। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर के दायरे में फिलीपीन तटों पर सामान्य ज्वार से 3 मीटर ऊंची खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। फिलहाल, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
दरअसल प्रशांत 'रिंग ऑफ फायर' के साथ स्थित होने के कारण, फिलीपींस में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। शुक्रवार का भूकंप लगभग दो हफ़्तों में तीसरा था। पिछला भूकंप 7 अक्टूबर को 80 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया था। इसके अलावा, 30 सितंबर को आए भूकंप ने फिलीपींस में तबाही मचाई थी, जिसमें 72 लोग मारे गए थे और लगभग 300 घायल हुए थे। 1,70,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए थे। उस दिन 600 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
US Iran Tensions: आखिर क्यों ट्रंप ने पाकिस्तान को बनाया अपना 'मैसेंजर'? पर्दे के पीछे की पूरी कहानी
Trump की धमकी से दुनिया में हड़कंपः बोले- “आज रात खत्म हो सकती है एक सभ्यता”
UAE ने अपना कर्ज वापस मांगा तो बौखलाया पाकिस्तान, जानें 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोला पाक
US-Israel Iran War: अमेरिका-ईरान में अगले 48 घंटे में होगा सीजफायर ! युद्ध खत्म करने का अंतिम मौका
US-Iran War: खतरनाक ऑपरेशन चलाकर अमेरिका ने किया अपने पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने दी पूरी जानकारी