Pakistan Flood: तंगहाल पाकिस्तान से कुदरत ने भी मुंह मोड़ लिया है। मानसून की बारिश पाकिस्तान के लिए मुसीबत लेकर आई है। भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से पाकिस्तान में चारों तरफ तबाही का मंजर दिखने को मिल रहा है। स्थानीय मीडिया ने अनुसार दक्षिण एशियाई देश में मानसून की शुरुआत के बाद से लगभग 234 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 596 लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएम) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, घायलों में ज़्यादातर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं। देश में बारिश और अचानक आई बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव से 826 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा, मंगलवार को पिछले 24 घंटों में बारिश के कारण दो महिलाओं और आठ बच्चों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान का पंजाब प्रांत सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 135 लोगों की जान चली गई, जिनमें 48 पुरुष, 24 महिलाएं और 63 बच्चे शामिल हैं। इनके अलावा, 470 लोग घायल हैं।
पंजाब के अलावा खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में 56 मौतें दर्ज की गई हैं। विनाशकारी मानसूनी बारिश के कारण प्रांत में 71 लोग घायल हुए हैं। इस बीच, खैबर-पख्तूनख्वा के स्वात क्षेत्र में बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में पांच बच्चों की जान चली गई। इसके अलावा, सिंध में 24 लोगों की जान चली गई, जबकि 40 घायल हो गए। वहीं, बलूचिस्तान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की जान चली गई और चार घायल हो गए। पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) ने देश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण उच्च स्तरीय अलर्ट जारी किया है। इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, गुजरांवाला और अन्य प्रमुख शहरों में बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली