इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में मुठभेड़ में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का नेतृत्व कर रहे कैप्टन हसनैन अख्तर शहीद हो गए। सेना की मीडिया विंग ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने 20 मार्च को आतंकवादियों को घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 10 आतंकवादी मारे गए।
पाकिस्तान के अखबार द न्यूज इंटरनेशनल की खबर के मुताबिक इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि भीषण गोलीबारी में सुरक्षा बलों का नेतृत्व कर रहे कैप्टन हसनैन अख्तर शहीद हो गए। 24 वर्षीय सेना अधिकारी अख्तर झेलम जिले के निवासी थे।
वहीं जियो न्यूज ने पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से खबर दी है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले के कर्री मलंग इलाके में गुरुवार (20 मार्च) को सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई और इस मुठभेड़ में आतंकवादियों ने 24 वर्षीय सेना के कैप्टन हसनैन अख्तर की हत्या कर दी। वह पाकिस्तान के झेलम जिले के निवासी थे।
मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और बाकी आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। आईएसपीआर ने एक बयान में कहा है कि 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान आतंकवादी हमलों से जूझ रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
होर्मुज को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, यूरोपीय देशों को सुनाई खरी-खरी
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
मेवेन अंतरिक्ष यान से टूटा नासा का संपर्क, मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला पहला मिशन हुआ खत्म
2026-06-04
Donald Trump को बड़ा झटका: अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास, बढ़ा राजनीतिक दबाव
2026-06-04
Mette Frederiksen तीसरी बार बनीं डेनमार्क की PM: मोदी ने दी बधाई, ग्रीन पार्टनरशिप पर फोकस
2026-06-03
Kuwait Airport पर ड्रोन से हमलाः टर्मिनल भवन को भारी नुकसान, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा
2026-06-03
2026-06-02
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान से बातचीत जारी, इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच हमले रोकने पर बनी सहमति
2026-06-02
अब इस देश ने लगाया बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन, अकाउंट बनाने के लिए 16 साल उम्र जरूरी
2026-06-01
2026-06-01
हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना को बनाया निशाना, बरसाए गोले, ब्यूफोर्ट किले पर IDF का कब्जा
2026-06-01
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की इस्तीफे की खबरें अफवाह, ईरान सरकार ने किया दावों का खंडन
2026-06-01
अमेरिकी हेलफायर हमले से व्यापारिक टैंकर निष्क्रिय, ईरान ने बताया कूटनीतिक विश्वासघात
2026-05-31