Pakistan Flood: झेलम नदी (Jhelum River) का अचानक जलस्तर बढ़ने से पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इससे घबराए पाकिस्तान प्रशासन ने मुजफ्फराबाद में आपातकाल (emergency) तक घोषित कर दिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने भारत पर नदी में जानबूझकर पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में बताया है कि भारत ने बिना सूचना दिए पाकिस्तान में पानी छोड़ दिया है।
दरअसल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान (India-pakistan) के बीच तनातनी बढ़ गई है। इसके चलते दोनों देशों ने एक-दूसरे पर कई प्रतिबंध लगा दिए है। इनमें से एक भारत सरकार द्वारा सिंधु नदी संधि पर रोक लगा दी गई है। अब पाक मीडिया (Pakistani media) में दावा किया गया है कि भारत ने जानबुझकर झेलम नदी (Flood) में पानी छोड़ दिया। जिससे नदी का जलस्तर बढ गया।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानी छोड़े जाने की वजह से मुजफ्फराबाद के पास जलस्तर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके जवाब में स्थानीय प्रशासन ने हट्टियन बाला में जल आपातकाल लगा दिया है। मस्जिदों में घोषणाएं करके स्थानीय लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। लोगों से नदी के पास के इलाकों में जाने से बचने को कहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झेलम नदी का पानी उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले से होते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के चकोठी में घुस गया। यह तब हुआ जब भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। हालांकि, इस मुद्दे पर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली