Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान (Pakistan ) के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। भारत (India) के इस एक्शन से पाकिस्तान बेचैन हो गया है।
इस बीच पाकिस्तान (Pakistan) के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार (Ataullah Tarar) ने दावा किया है कि भारत अगले 24 से 36 घंटे के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी किया। उन्होंने अपने बयान में कहा, "पाकिस्तान को पुख्ता जानकारी मिली है कि भारत पहलगाम की घटना के आधार पर अगले 24-36 घंटे में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।"
उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस समस्या के दर्द को पूरी तरह समझता है। हमने हमेशा आतंकवाद की निंदा की है, चाहे वह कहीं भी हो। एक जिम्मेदार देश के रूप में, पाकिस्तान ने सच्चाई का पता लगाने के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच आयोग द्वारा जांच की पेशकश की थी। दुर्भाग्य से, तर्कसंगत रास्ता अपनाने के बजाय, भारत ने तर्कहीनता और टकराव का खतरनाक रास्ता चुना है, जिसके पूरे क्षेत्र और उससे परे विनाशकारी परिणाम होंगे। विश्वसनीय जांच से बचना भारत के असली इरादों को उजागर करने के लिए पर्याप्त सबूत है।"
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने धमकी दी कि पाकिस्तान दोहराता है कि भारत द्वारा किसी भी सैन्य दुस्साहस का दृढ़ता और निर्णायक तरीके से जवाब दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस वास्तविकता के प्रति सचेत रहना चाहिए कि तनाव बढ़ने और उसके परिणामों की जिम्मेदारी पूरी तरह से भारत पर होगी। हमारा राष्ट्र हर कीमत पर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराता है।
गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक हफ्ते बाद मंगलवार को पीएम (PM Modi) ने एक हाई लेवल मीटिंग (high level meeting) की अध्यक्षता की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने आतंकवाद (Terrorist) पर 'कड़ा प्रहार' करने के लिए सेना को खुली छूट दे दी है। बैठक में और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ ही सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख भी मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली