Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत (India) द्वारा उठाए गए सख्त कदमों से पाकिस्तान (Pakistan) बौखला गया है। पाक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो के बाद अब उसके गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने भारत को गीदड़ भभकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो 24 करोड़ पाकिस्तानी अपनी अंतिम सांस तक लड़ने के लिए तैयार हैं।
पाकिस्तानी अखबार में छापी एक रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्री नकवी ने यहां तक आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों में शामिल है। पाकिस्तान की सरकार भारत की धमकियों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty ) को लेकर कहा कि भारत इस ऐतिहासिक समझौते को एकतरफा तौर पर खत्म नहीं कर सकता, क्योंकि इस संधि का गारंटर वर्ल्ड बैंक है। नक़वी ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर कोई भी कदम उठाया गया, तो पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार है।
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty ) को रद्द करने समेत पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं। इससे पाकिस्तान के नेता आपा खो बैठे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जहां भारत को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है, वहीं बिलावल भुट्टो ने यहां तक कह दिया है कि सिंधु नदी में या तो पानी बहेगा या फिर भारत के लोगों का खून। अब गृह मंत्री ने भी अपना आपा खोते हुए भारत पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली