इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना रुख सख्त कर लिया है। पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि इस हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अमित शाह ने गुरुवार को चेतावनी भी दी कि इस कायराना हमले को अंजाम देने वालों से चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा। भारत की इन चेतावनियों के बाद पाकिस्तान को हमले का डर सताने लगा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (ISI) और सेना को लगता है कि भारत कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसलिए कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के स्कूलों के खेल के मैदानों को तेजी से प्राथमिक चिकित्सा शिविरों में बदला जा रहा है।
पाकिस्तान के लगभग सभी प्रमुख अखबारों में आज इस खबर को प्राथमिकता दी गई है। पाकिस्तान की रष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया में प्रसारित खबर में कहा गया है कि इसका उद्देश्य बच्चों को यह सिखाना है कि अगर भारत के साथ युद्ध छिड़ता है तो कैसे जवाब दिया जाए।
POK में संचालित स्कूलों को चिकित्सा शिविर के रूप में बदला जा रहा है इसके अलावा बच्चों को इमरजेंसी में क्या कदम उठाने हैं इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि युद्ध के समय में ये बच्चे पाकिस्तान की आर्मी का सहयोग कर सके।
इतना ही नहीं पड़ोसी सीम पर अपनी सैन्य तैयारियों को बढ़ा दिया है। पाक आर्मी बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास कर रही है। दूसरी ओर, भारत भी अपनी सैन्य तैयारियों को तेज कर रहा है। भारतीय सेना अरब सागर में लाइव फायरिंग अभ्यास, मध्य भारत में वायु सेना का अभ्यास अकर्मण, राजस्थान में मशीनीकृत बलों का युद्ध अभ्यास और विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन कर रही है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान पहले ही कह चुका है कि उसके पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत आसन्न सैन्य हमले की योजना बना रहा है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि सीमा के पाकिस्तानी हिस्से में छह हजार से ज्यादा स्कूल, कॉलेज और युनिवर्सिटी हैं। इनमें से लगभग 1200 नियंत्रण रेखा (LOC) पर हैं। हाल ही में मुजफ्फराबाद के 13 स्कूलों में बच्चों को युद्ध की ट्रेनिंग दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Trump की धमकी से दुनिया में हड़कंपः बोले- “आज रात खत्म हो सकती है एक सभ्यता”
UAE ने अपना कर्ज वापस मांगा तो बौखलाया पाकिस्तान, जानें 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोला पाक
US-Israel Iran War: अमेरिका-ईरान में अगले 48 घंटे में होगा सीजफायर ! युद्ध खत्म करने का अंतिम मौका
US-Iran War: खतरनाक ऑपरेशन चलाकर अमेरिका ने किया अपने पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने दी पूरी जानकारी
Middle East Crisis: WHO ने बताया अब तक कितना हुआ नुकसान, इस बात पर दिया जोर
US Israel Iran War: टूटा अमेरिका का घमंड ! ईरान ने F-15 के बाद A-10 फाइटर जेट को भी मार गिराया
Middle East Crisis: पाकिस्तान का हाल बेहाल, विशेषज्ञ बोले और बढ़ेगा संकट