Oman Ship Attack: जहाजरानी मंत्री सरबानंदा सोनोवाल के मुताबिक ओमान के तट पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है । 10 जून को किए गए हमले में तीनों भारतीय लापता हो गए थे। सोनोवाल ने इसे दुखद क्षति कहा और साथ ही बताया कि तीनों लापता नाविकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
पालाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर, सेट्टेबेलो में कुल 28 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। इनमें से चार विदेशी नागरिक, दो पाकिस्तानी, एक यूक्रेनी और एक रुसी क्रू मेंबर थे। जब ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने हमला करते समय कहा था कि उसने जहाज पर इस लिए हमला किया क्योंकि उनसे द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन किए बिना ईरान तेल ले जा रहा था। 20 क्रू मेंबर में से 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि 3 नाविक डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिनानंद चौरसिया और मुख्य इंजीनियर पटनाला सुरेश लापता बताए गए थे।
इस घटना पर दुख जताते हुए मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने अपने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि, “यह हमारे समुद्री समुदाय के लिए एक गहरा दुखद समाचार है। मोदी सरकार इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाए गए चालक दल के सदस्यों को तुरंत स्वदेश वापस भेजा जाए और मृतकों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शीघ्र वापस लाया जाए,”
भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि जब होर्मुज सागर को जहाज पार करने की कोशिश कर रहा था, तब अमेरिका नौसेना द्वारा किए गए हमले में 24 भारतीय बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के हमले चिंता का विषय है। इस तनाव को तत्काल कम करने की अपील को दोहराया है। इस पर अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा कि इसने ईरान से तेल परिवहन करने के प्रयास में ईरानी बंदरगाहों की चल रही अमेरिकी नाकाबंदी की अवहेलना की है। हमने ओमान की खाड़ी में टैंकर पर गोलीबारी की थी, जिस कारण ईरान से तेल परिवहन करने के प्रयास में जहाज क्षतिग्रस्त हो गया।
ये भी पढे़ें: Settebello Attack News: अमेरिका द्वारा ओमान ऑयल टैंकर हमले में तीन भारतीय लापता
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-12
2026-06-12
Settebello Attack News: अमेरिका द्वारा ओमान ऑयल टैंकर हमले में तीन भारतीय लापता
2026-06-11
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फिर समुद्री हादसा! जहाज से उठा धुआं, बढ़ी सुरक्षा चिंताएं
2026-06-11
2026-06-11
US-Iran War: अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत पर भी हमले, होमुर्ज बंद
2026-06-11
2026-06-10
Pakistan: इस्लामाबाद-मुर्री एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की वैन, 10 की मौत
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-09
2026-06-09
Ebola Virus Outbreak: कांगो में बढ़ रहा इबोला का प्रकोप, 24 घंटे में सामने आए 35 नए मामले
2026-06-09
इराक में बड़ा हादसा! तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 21 की मौत, 19 घायल
2026-06-08
होर्मुज के पास जहाज पर हमला, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित निकाले गए
2026-06-08
2026-06-08