लखनऊः नगर निगम लखनऊ एवं उसके अंतर्गत आने वाले जलकल विभाग में जून माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में भावभीन समारोहों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में महापौर सुषमा खर्कवाल, पार्षद, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, फाइनेंस कंट्रोलर महामिलिंद, जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, चीफ टैक्स असेस्मेंट ऑफिसर अशोक सिंह सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नगर निगम मुख्यालय लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में 15 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि निगम की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने वाले कर्मचारियों का योगदान अमूल्य है और उनका अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि इन कर्मचारियों की सेवाएं सदैव नगर निगम की स्मृति में बनी रहेंगी।
वानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में रमेश सिंह (प्रथम श्रेणी लिपिक-मुख्य विभाग), अजय कुमार (प्रथम श्रेणी लिपिक-कर विभाग), गोइजुल होदा (प्रथम श्रेणी लिपिक-ऑडिट विभाग), बैरिस्टर पंडित (प्रथम श्रेणी लिपिक-कर विभाग, जोन-3), कल्लू राम (अनुचर-मुख्य विभाग), दिलीप कुमार (इलेक्ट्रिशियन-मार्ग प्रकाश विभाग), राम बली (माली-उद्यान विभाग), राज कुमार, राजकिशोर सिंह (पोर्टर-मार्ग प्रकाश विभाग), पप्पू, मालती, गस्सो, शांति, राजकुमार व बेला (स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारी) शामिल रहे। इसी क्रम में ऐशबाग स्थित जलकल विभाग मुख्यालय में भी सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई।
इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने जलकल विभाग के कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जलकल विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में संदीप कुमार अवस्थी (पंप चालक, जोन-3), गौरी शंकर (गैंगमैन, जोन-3), गीता हलदार (गैंगमैन, जोन-5), प्रकाश चन्द्र (गैंगमैन), धीरेंद्र कुमार सिंह (गैंगमैन, जोन-6) और मनोज कुमार अग्रवाल (बिल वितरक, जोन-7) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Trump की धमकी से दुनिया में हड़कंपः बोले- “आज रात खत्म हो सकती है एक सभ्यता”
UAE ने अपना कर्ज वापस मांगा तो बौखलाया पाकिस्तान, जानें 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोला पाक
US-Israel Iran War: अमेरिका-ईरान में अगले 48 घंटे में होगा सीजफायर ! युद्ध खत्म करने का अंतिम मौका
US-Iran War: खतरनाक ऑपरेशन चलाकर अमेरिका ने किया अपने पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने दी पूरी जानकारी
Middle East Crisis: WHO ने बताया अब तक कितना हुआ नुकसान, इस बात पर दिया जोर
US Israel Iran War: टूटा अमेरिका का घमंड ! ईरान ने F-15 के बाद A-10 फाइटर जेट को भी मार गिराया
Middle East Crisis: पाकिस्तान का हाल बेहाल, विशेषज्ञ बोले और बढ़ेगा संकट