काठमांडूः नेपाल में राजशाही समर्थकों ने शुक्रवार को खूब उत्पात मचाया। काठमांडू में इन प्रदर्शनकारियों और भीड़ द्वारा किए गए पथराव के कारण करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई तोड़फोड़ और आगजनी के बाद जिला प्रशासन ने कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।
काठमांडू में आज राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। एक व्यापारिक परिसर के अलावा एक शॉपिंग मॉल, एक राजनीतिक पार्टी मुख्यालय, एक मीडिया हाउस की इमारत को आग के हवाले कर दिया गया है। इसके अलावा दर्जनों यात्री वाहनों और निजी घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया है।
काठमांडू के तिनकुने से लेकर बानेश्वर तक के इलाके में तनाव बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। काठमांडू के मुख्य जिला मजिस्ट्रेट ऋषिराम तिवारी ने सूचना जारी कर काठमांडू के तनावग्रस्त इलाके में कर्फ्यू लगाने की जानकारी दी है। उनके अनुसार त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सिनामंगल तक, संसद भवन से तिनकुने तक, शांतिनगर से शंखमुल तक और कोटेश्वर से बालकुमारी तक कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए हैं।
राजशाही समर्थक भीड़ द्वारा किए गए पथराव के कारण करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को कई राउंड गैस और हवाई फायर करने पड़े। इस समय भी कई इलाकों में झड़प की स्थिति बनी हुई है। काठमांडू की सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली