London Plane Crash: लंदन के साउथएंड हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रविवार शाम लंदन के साउथेंड हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक व्यावसायिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दुर्घटनास्थल से आग और काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि विमान 12 मीटर (39 फीट) लंबा था।
दुर्घटनाग्रस्त विमान बीच बी200 (Beech B200) सुपर किंग एयर था। यह विमान नीदरलैंड के लेलीस्टेड के लिए रवाना हुआ था। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि विमान में कितने लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस दुर्घटना को "दुखद" बताया है। यह विमान के लगभग 3.45 पर उड़ान भरी थी।
उधर साउथएंड वेस्ट और लेह के सांसद डेविड बर्टन-सैम्पसन ने इस विमान दुर्घटना के संबंध में अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा की। सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मुझे साउथएंड हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जानकारी है। कृपया उस जगह से दूर रहें और सभी आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने दें। मेरी संवेदनाएं दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
Israel-Iran War: अमेरिका ने अपने राजनयिकों, कर्मचारियों और नागरिकों के लिए की गाइडलाइन, दिया ये आदेश
Israel Iran War: पीएम मोदी ने की बहरीन के किंग से बात, युद्ध को लेकर कही ये बात
ईरान में शोक और गुस्सा:"न कोई समझौता, न कोई समर्पण" के लग रहे नारे
भारत-इजरायल की दोस्ती से क्यों सदमे में पाकिस्तान, विशेषज्ञ बोले ये बात
PM Modi Israel Visit: इजराइल में चलेगा भारतीय UPI, पीएम मोदी-नेतन्याहू की बैठक में हुए कई अहम समझौते
अफगानिस्तान में लोगों ने महसूस किए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता