वाशिंगटनः अमेरिका में संदिग्ध खालिस्तान समर्थक आतंकी और गैंगस्टर हैप्पी पासिया को गिरफ्तार किया गया है। उस पर भारत के पंजाब के साथ ही चंडीगढ़ में भी कई हमले करने का आरोप है। उसे इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट ने हिरासत में लिया है।
भारतीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। शनिवार रात को उसकी गिरफ्तारी हुई। जांच एजेंसियों को पता चला है कि पासिया पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता था। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक वह पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी हरिविंदर सिंह रिंदा के लिए भी काम करता था। उसके निशाने पर पंजाब के जालंधर का एक पूर्व पुलिस अधीक्षक और उसका परिवार था। उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा।
पुलिस से बचने के लिए हैप्पी पासिया भारत छोड़कर अमेरिका भाग गया था। वह वहां अवैध तरीकों से रह रहा था। कथित तौर पर वह पुराने नेटवर्क के संपर्क में रहा। एनआईए के मुताबिक पासिया ने अमेरिका से ही पंजाब में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी। उन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम करने का आरोप है।
कई मामलों में सामने आया नाम
पंजाब में ग्रेनेड हमले, टारगेट किलिंग और हथियारों की तस्करी जैसे मामलों में उनका नाम सामने आया था। 2022-2024 के बीच पंजाब में हुए कई बम धमाकों और हिंसक घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
नेपाल में सरकार बदलते ही एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री पर गिरफ्तारी की तलवार?
Balendra Shah: नेपाल में 'बालेन युग' का आरंभ, Gen-Z के हीरो 'बालेंद्र शाह' ने ली प्रधानमंत्री की शपथ
Iran Israel US War : ईरान-अमेरिका तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार
US-Israel-Iran War: खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध ! समझौते को तैयार ट्रंप
भारत ने फिर निभाया 'मित्र' का धर्म: काबुल हमले के घायलों के लिए भेजी 2.5 टन मेडिकल सहायता