लखनऊ, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सेना प्रमुख से गुरु दक्षिणा मांगी है। उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया है कि सेना प्रमुख को एक गुरू मंत्र दिया था। इसीलिए वह गुरूदक्षिणा मांग रहे हैं। जगद्गुरू ने कहा कि पाकिस्तान नक्शे से मिट जाएगा, उसे आशीर्वाद की जरूरत नहीं है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के समक्ष जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरु दक्षिणा में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की मांग रखी है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व सेना प्रमुख चित्रकूट पहुंचे थे। उन्होंने वहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य से गुरु दीक्षा ली थी।
बीते दिनों देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि वह दिन जल्द आएगा, जबकि पीओके भारत में होगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरुवार को इस बात का खुलासा किया कि सेना प्रमुख ने उन्हें पीओके देने का आश्वासन दे रखा है। सेना प्रमुख का सम्मान करने के लिए जहां पूरे देश से लोग आतुर हैं, वहीं जगद्गुरू कहते हैं कि विजयी सेना प्रमुख का सम्मान करने में गौरव होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जो मंत्र सीता जी ने हनुमान जी को लंका की विजय के लिए दिया था, मैंने पीओके की मांग की है।
सेना प्रमुख ने कहा था कि निश्चित ही आपको दक्षिणा मिलेगी। पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान को क्या संदेश दूं? वह तो नक्शे से मिट जाएगा। सदगुरु नेत्र चिकित्सालय में सिम्युलेटर मशीन के उद्घाटन के दौरान सेना प्रमुख ने उनसे गुरु दीक्षा ली थी। पीओके मामले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पीओके के लोग भारतीय परिवार का हिस्सा हैं। वह दिन दूर नहीं, जब वे अंतरात्मा की आवाज सुनकर भारत में लौटने को कहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली