Israel-Iran War: ईरान-इजरायल के बीच चल रहे जंग का आज 9वां दिन है। शनिवार को इजरायल ने पश्चिमी ईरान पर बड़ा हमला किया। इजरायली सेना का दावा है कि इस हमले में ईरानी सेना के तीन टॉप कमांडर मारे गए। इनमें ड्रोन यूनिट, IRGC कुद्स फोर्स और IRGC के फिलिस्तीनी मामलों से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। इजरायल ने ईरान के खुर्रमाबाद, कोम और इस्फहान शहरों में भी मिसाइलें दागीं। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। वहीं, ईरान ने शनिवार सुबह जवाबी कार्रवाई में इजरायल के तेल अवीव समेत अन्य शहरों पर मिसाइल से हमला किया।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा, "ईरानी शासन की इज़रायल को नष्ट करने की योजना के संस्थापक सईद इज़ादी, आईडीएफ के सटीक हमले में मारे गए। इज़ादी कुद्स फोर्स के (फिलिस्तीन कोर) कमांडर भी थे, जो ईरानी शासन और हमास के बीच मुख्य समन्वयक और 7 अक्टूबर के नरसंहार के मुख्य संचालकों में से एक थे।"
आईडीएफ ने कहा कि इज़ादी ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के वरिष्ठ कमांडरों और हमास के प्रमुख लोगों के बीच सैन्य समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह इज़राइल के खिलाफ आतंकवादी अभियान चलाने के लिए ईरान की ओर से हमास को वित्तीय सहायता प्रदान करता था। उधर
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इजरायल से जंग रोकने के लिए नहीं कहेंगे। फिलहाल इजरायल युद्ध में आगे है। इस वजह से इसे रोकना मुश्किल है।
बता दें कि इजरायल ने सबसे पहले 13 जून की सुबह ईरान पर हमला किया था। इजरायल के हमले में पिछले 8 दिनों में ईरान में 657 लोगों की मौत हो चुकी है और 2000 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं ईरान के हमले में अब तक इजरायल में 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को रेहोवोट में वेइज़मैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस का दौरा किया, जिस पर ईरान ने मिसाइलों से हमला किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली