Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। जिससे पश्चिम एशिया में तनाव को और भी बढ़ा गया है। इजरायल द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' (Operation Rising Lion) के जवाब में ईरान ने भी ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 3' (Operation 'True Promise 3') शुरू कर दिया है। दोनों देशों की ओर दागी जा रही मिसाइल और ड्रोन से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं आसमान में सायरन और धमाकों की आवाजें लगातार गूंज रही है।
बता दें, इजरायल ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हवाई हमले जारी रखे। इजरायली लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार देर रात फिर ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया। इन हमलों में 70 से ज्यादा लोग मारे गए और 300 से ज्यादा घायल हो गए। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में इजरायल पर 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से 6 राजधानी तेल अवीव में गिरीं, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। सेंट्रल इजरायल में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद कई इमारते क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ईरानी मिसाइलों ने यरुशलम में भारी तबाही मचाई है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया गया।
इजरायल की सैन्य कार्रवाई के बदले की आग में जल रहे ईरान के जवाबी हमले से स्थिति और विस्फोटक हो गई है। शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान और इजराइल की राजधानी तेल अवीव में भीषण विस्फोट हुए हैं। दोनों देशों ने मिसाइल और ड्रोन दागकर लोगों को डरा दिया। ईरान की ओर से हमलों की आशंका के बीच इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने माना है कि ईरान की मिसाइलों ने इजरायल में गरजकर हमला किया है। इस कारण उत्तरी इजरायल में काफी देर तक सायरन बजते रहे।
उधर ईरान ने इजरायली हमले के बाद अमेरिका के साथ होने वाली परमाणु समझौते पर बातचीत को बेकार बताया है। ईरान अमेरिका पर इजरायल का साथ देने का भी आरोप लगाएं हैं। अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को परमाणु समझौते पर 6वें दौर की बातचीत होनी थी, जो अब नहीं होगी। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू कांग ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाई के बाद पैदा हुए हालात को लेकर बीजिंग चिंतित है। बीजिंग का मानना है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ाना किसी के हित में नहीं होगा। चीन ने कहा कि इजरायल को ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली