Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच पिछले बारह दिनों से चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान और इजरायल के बीच युद्ध विराम (Israel Iran Ceasfire) की घोषणा की है, वहीं दूसरी तरफ ईरान ने मंगलवार को फिर इजरायल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जिससे अफरा-तफरी मच गई। ईरान द्वारा रिहायशी इलाकों में किए गए इस बड़े हमले में चार लोगों की मौत हो गई।
इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने कहा है कि मंगलवार सुबह ईरान की ओर से दो राउंड में छह मिसाइलें दागी गईं। ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद उत्तर-मध्य और दक्षिणी इजरायल के कुछ इलाकों में सायरन बजने लगे। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। देश के अधिकांश इलाकों में लोगों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। नागरिकों को अगली सूचना तक बम आश्रयों में रहने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब कुछ ही घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान और इजरायल के बीच युद्ध विराम (Israel Iran Ceasfire) की घोषणा की थी। ट्रंप ने 'ट्रुथ' पर लिखा, "सभी को बधाई, ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण और अंतिम युद्ध विराम पर सहमति बन गई है। युद्ध विराम छह घंटे में शुरू हो जाएगा। ईरान को पहले इसका पालन करना होगा।" ट्रंप ने लिखा था, "सभी को बधाई! इजराइल और ईरान के बीच इस बात पर पूरी तरह सहमति बन गई है कि अब से करीब 6 घंटे बाद जब इजराइल और ईरान अपने अंतिम मिशन पूरे करेंगे, तब 12 घंटे के लिए पूर्ण और समग्र युद्ध विराम होगा। इसके बाद युद्ध खत्म माना जाएगा।"
हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि ईरान और इजरायल के बीच युद्ध विराम पर कोई "समझौता" नहीं हुआ है। युद्ध विराम पर इज़रायल की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। व्हाइट हाउस और पेंटागन ने भी कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। इससे युद्ध विराम की इस आश्चर्यजनक घोषणा को लेकर भ्रम और संदेह का माहौल बन गया है।
गौरतलब है कि अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों नतांज, फोर्डो और एस्फाहान पर हमला (America Attack On Iran) किया था। ट्रंप ने तब कहा था कि ईरान को अब संघर्ष खत्म करने के लिए सहमत हो जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा था कि अगर ईरान शांति स्थापित नहीं करता है तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली