Israel-Iran war: इजरायली लड़ाकू विमानों ने ईरान में जमकर कहर बरपाया है। इजरायल ने शुक्रवार को ईरान में कई हमले किए, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम और सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने पुष्टि करते हुए कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने ईरान के परमाणु स्थल को निशाना बनाया।
ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इन हमलों में ईरान की सेना की शक्तिशाली शाखा रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर हुसैन सलामी और कई परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती हवाई हमलों के कुछ घंटों बाद नतांज परमाणु केंद्र पर विस्फोट की आवाज सुनी गई। ईरान का यह परमाणु ठिकाना राजधानी तेहरान से 225 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
ईरान पर हमले के बाद IDF ने कहा, "इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर रात में ईरान के नतांज क्षेत्र में यूरेनियम संवर्धन स्थल पर हमला किया। यह ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम संवर्धन स्थल है, जो परमाणु हथियार बनाने के उद्देश्य से वर्षों से संचालित हो रहा है और इसमें सैन्य स्तर के यूरेनियम संवर्धन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा है।"
IDF ने पुष्टि की कि हमले में परमाणु स्थल का भूमिगत हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस क्षेत्र में एक संवर्धन हॉल है, जिसमें सेंट्रीफ्यूज मशीनें, विद्युत कक्ष और अन्य सहायक संरचनाएं हैं। इसके अलावा, साइट के निरंतर संचालन और ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने के प्रयासों को सक्षम करने वाली महत्वपूर्ण संरचनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इजरायल ने साफ तौर पर कहा है कि हम ईरानी शासन को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए कार्रवाई जारी रखेंगे। इजरायल ने यह भी दावा किया है कि हमले में कुछ वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे गए हैं।
बता दें कि 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध के बाद ईरान पर यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। हालांकि, ईरान ने कुछ ही घंटों में इजरायल पर 100 से अधिक ड्रोन दागकर जवाबी कार्रवाई की। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल इफी डेफ्रिन ने इसकी पुष्टि की।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली