Israel Hamas War: इजरायली ने शनिवरा को एक बार फिर गाजा में भीषण हवाई हमले किए। इस ताजा हमले में कम से कम 103 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इजरायली हवाई हमले इतनी तीव्रता से किए गए कि उत्तरी गाजा में मुख्य अस्पताल काम नहीं कर पाया और उसे बंद करना पड़ा।
खान यूनिस शहर के आसपास के इलाकों में हवाई हमलों में 48 से ज़्यादा नागरिकों की जान चली गई, जिनमें 18 बच्चे और 13 महिलाएं शामिल हैं। जाबालिया में एक ही परिवार के 09 लोग मारे गए और दूसरे घर पर हुए हमले में 07 बच्चों और एक महिला समेत 10 लोग मारे गए।
इस ताज़ा सैन्य अभियान ने हज़ारों फ़िलिस्तीनियों को बेघर और फिर से विस्थापित होने पर मज़बूर कर दिया है। जाबालिया के निवासी अबू मोहम्मद यासीन ने कहा, "जब यहूदी युद्ध विराम चाहते हैं, तो हमास मना कर देता है और जब हमास तैयार होता है, तो यहूदी पीछे हट जाते हैं। दोनों पक्ष फ़िलिस्तीनी लोगों का खात्मा चाहते हैं। भगवान के लिए हम पर रहम करो, हम अब और विस्थापन बर्दाश्त नहीं कर सकते।"
वहीं, इज़रायली सेना ने अपने बयान में कहा कि पिछले हफ़्ते 670 से ज़्यादा ठिकानों पर हमला किया गया और कई आतंकवादी मारे गए। हालांकि, नागरिकों के हताहत होने पर टिप्पणी नहीं की गई। सेना का कहना है कि हमास नागरिक इलाकों में काम करता है, जिससे आम लोगों की मौत होती है। मौजूदा हालात में इजरायल हमास पर अस्थायी युद्ध विराम के लिए दबाव बना रहा है ताकि बंधकों की रिहाई संभव हो सके, लेकिन इसका मतलब युद्ध का अंत नहीं होगा। वहीं, हमास का रुख साफ है कि वह इजरायली सेना की पूरी तरह वापसी और स्थायी युद्ध विराम की गारंटी चाहता है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली