दिल्ली : इजराइल और ईरान युद्व के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सनसनीखेज दावा किया है। इजराइली प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारना चाहता है ईरान। इसकी तैयारी भी ईरान ने की थी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के समय डोनाल्ड ट्रंप पर दो बार हमले की कोशिश की गई थी। रैली के दौरान एक बार तो डोनाल्ड ट्रंप के कान के पास से गोली निकल गई थी।
इन हमलों को लेकर ही इजराइल ने ईरान पर यह सनसनीखेज आरोप लगाया है। इजराइल ने परमाणु हथियारों के विकास का दावा करते हुए ईरान पर बीते शुक्रवार को हमला बोल दिया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच यु़द्ध छिड़ा हुआ है। इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने बैलेस्टिक मिसाइलें दागी थीं। इसके चलते दोनों देशों में तबाही मची हुई है।
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का दावा है कि, ईरान ने ट्रंप की 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के समय दो बार हत्या करने की कोशिश की थी। एक अंग्रेजी चैनल को दिए इंटरव्यू में इजराइली पीएम ने कहा कि, ईरान ने प्रॉक्सी और खुफिया नेटवर्क के जरिए इन साजिशों को अंजाम दिया। परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर ट्रंप के अलग रुख के चलते ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति को अपना प्रतिद्वंद्वी मानता है। हालांकि, इजराइल के दावे को लेकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने इन घटनाओं में ईरान की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह भी कहा कि, ईरान ने उन्हें खुद निशाना बनाया हुआ था। ईरानी हमले के समय एक मिसाइल उनके घर के बेडरूम की खिड़की के पास आकर गिरी थी। इजराइली पीएम ने खुद को अमेरिकी राष्ट्रपति का जूनियर पार्टनर बताया। साथ ही कहा कि दोनों देश मिलकर ईरान की परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल क्षमता को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली