Indian Student Killed in Canada: कनाडा में एक भारतीय मूल की छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना उस वक्त घटी जब 21 वर्षीय छात्रा बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक कार के अंदर से हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक गोली लड़की के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान हरसिमरत रंधवा के रूप में हुई है। वह ओंटारियो के हैमिल्टन में मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी। वह पंजाब के तरनतारन जिले की रहने वाली थी।
पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त छात्रा बस का इंतजार कर रही थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छात्रा घायल अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक छात्रा रंधावा निर्दोष थी। छात्रा दो वाहनों में हुई गोलीबारी की घटना का शिकार हो गई। फिलहाल हत्या की जांच चल रही है। हम उसके परिवार के संपर्क में हैं और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।
हैमिल्टन पुलिस ने बताया कि एक काली कार में सवार यात्री ने सफेद रंग की सेडान पर गोलियां चलाईं। फिर एक गोली बस स्टैंड पर खड़ी एक लड़की को लगी। गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद काली कार में सवार मौके से भाग गए। गोलियां पास के एक घर की पिछली खिड़की में भी लगीं।
उधर कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत के बाद परिवार का बयान सामने आया। मृतक छात्रा के परिजनों ने कहा कि हमारी बेटी दो साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी। जहां उसकी गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने अब केंद्र सरकार से लड़की का शव भारत लाने की मांग की है।
अन्य प्रमुख खबरें
Mette Frederiksen तीसरी बार बनीं डेनमार्क की PM: मोदी ने दी बधाई, ग्रीन पार्टनरशिप पर फोकस
2026-06-03
Kuwait Airport पर ड्रोन से हमलाः टर्मिनल भवन को भारी नुकसान, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा
2026-06-03
2026-06-02
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान से बातचीत जारी, इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच हमले रोकने पर बनी सहमति
2026-06-02
अब इस देश ने लगाया बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन, अकाउंट बनाने के लिए 16 साल उम्र जरूरी
2026-06-01
2026-06-01
हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना को बनाया निशाना, बरसाए गोले, ब्यूफोर्ट किले पर IDF का कब्जा
2026-06-01
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की इस्तीफे की खबरें अफवाह, ईरान सरकार ने किया दावों का खंडन
2026-06-01
अमेरिकी हेलफायर हमले से व्यापारिक टैंकर निष्क्रिय, ईरान ने बताया कूटनीतिक विश्वासघात
2026-05-31
कुवैत पर मिसाइल हमले से खाड़ी देश नाराज, जीसीसी ने कहा- ये अंतरराष्ट्रीय नियमों का गंभीर उल्लंघन
2026-05-28
US Iran war: बंदर अब्बास हमले के जवाबी कार्रवाई में ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
2026-05-28
लेबनान में हिंसा बढ़ी : तटीय शहर टायर में इजरायल के हमले तेज, कई इलाकों को खाली करने के आदेश
2026-05-28
2026-05-27
2026-05-27
किम जोंग उन ने दिखाई सैन्य ताकत, नई टैक्टिकल मिसाइलों के परीक्षण से बढ़ा तनाव
2026-05-27