लखनऊ, भारत के विदेश मंत्री एक जयशंकर को ईरान के विदेश मंत्री ने फोन कर एकजुटता की अपील की है। इजरायल के हमलों के बाद ईरान के लोगों के प्रति विदेश मंत्री ने सहानुभूति जताई थी। इसी के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने जयशंकर को फोन मिलाया था। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को शुक्रवार को फोन मिलाकर बात की थी। ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय विदेश मंत्री ने इजरायल के हमलों के बाद ईरान के लोगों के प्रति सहानुभूति जताई थी।
इजराइल रक्षा बल की ओर से कहा गया कि इजराइल ने ईरान में सटीक, पूर्वव्यापी हमला किया है। हमलों को लेकर प्रवक्ता, बीजी एफी डेफ्रिन ने साफ किया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाना और ईरानी शासन द्वारा इज़राइल के खिलाफ जारी आक्रामकता का जवाब देना हमले का उद्देश्य था। बयान एक्स पर साझा किए गए हैं। इनमें एक बयान में ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार शाम को भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस बातचीत में निर्दोंष लोगों की जान जाने की बात कही गई है। अराघची ने ईरान के साथ भारत की एकजुटता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इजरायल शासन की आक्रामक हरकतों के कारण कूटनीतिक रास्ते पटरी से उतर चुके हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान, ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू करने की घोषणा शुक्रवार को ही कर दिया था। ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों से उत्पन्न अस्तित्वगत खतरे इनके प्रयासों से खत्म या कम हो जाएंगे। नेतन्याहू ने साफ किया है कि इजरायल ने प्रथम हमले में कई उच्च-मूल्य वाले ईरानी लक्ष्यों को तहस नहस किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली