Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत की पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक को लेकर वर्ल्ड मीडिया में काफी चर्चा है। तीनों सेनाओं ने जॉइंट मिशन के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त स्ट्राइक की और उसे नेस्तनाबूत कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान के सबसे करीबी चीन और तुर्किए जहां बिलबिला रहे हैं और वहां के सरकारी मीडिया ने इसे पाकिस्तान के हवाले से आक्रामकता की कार्रवाई बताया है।
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने भारत के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक को कवर करते हुए लिखा है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत तौर पर एयर स्ट्राइक की मॉनिटरिंग कर रहे थे। यह स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई, जो कि उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके सुहाग की जान 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में गई थी।
सिन्हुआ ने लिखा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत की कार्रवाई को बिना वजह की गई आक्रामकता की कार्रवाई बताया है। उसने इन हमलों की निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और दोनों देशों के संबंधां के मानदंडों का घोर उल्लंघन बताया।
चीनी सरकार के मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने एयर स्ट्राइक को लेकर हेडिंग देकर लिखा है ‘पाकिस्तानी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले में 8 मरे, 35 घायल और 2 लापता’। आगे लिखा कि पंजाब प्रांत के रावलपिंडी में चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने हवा में मिसाइलें देखी। भारत सरकार ने 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की पुष्टि की।
तुर्की के सरकारी ब्रॉडकास्टर टीआरटी वर्ल्ड ने पाकिस्तान के सूचना मंत्री अलाउल्लाह तरार के बयान को प्रकाशित किया। तरार ने कहा कि पाकिस्तान की सेना उन भारतीय मिसाइलों को निशाना बना रही है, जिनका निशाना आम लोग हैं। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान भी प्रकाशित किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के साथ भारत के हालिया टकराव को शर्मनाक बताया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही यह तनाव समाप्त होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली