Imran Khan News : पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में सुरक्षित होने के दावे सामने आए हैं, जबकि उनके स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। जेल अधिकारियों ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि इमरान खान स्वस्थ और सुरक्षित हैं और उन्हें उचित देखभाल भी दी जा रही है। ये बयान उस समय आया जब खान की बहनों ने आरोप लगाया था कि उन्हें अपने भाई से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। आदियाला जेल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इमरान खान की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है और उनके स्वास्थ्य के बारे में फैल रही अफवाहें बेबुनियाद हैं। साथ ही, उन्होंने एक पत्र जारी कर खान के स्वास्थ्य की स्थिति की सफाई दी है।
वहीं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और इमरान खान के परिवार को उनसे मिलने की अनुमति मांगी है। पीटीआई ने सरकार से आग्रह किया है कि इमरान खान की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा के बारे में एक पारदर्शी बयान जारी किया जाए और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ जांचकर सख्त कार्रवाई की जाए। इमरान खान के करीबी सहयोगी डॉ. सलमान अहमद ने इस मामले में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान के परिवार को उनसे मिलने से रोकने की जिम्मेदारी भी आसिम मुनीर की है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक अफवाह ने जोर पकड़ा कि खान की मौत हो गई है और उनका शव जेल से बाहर भेज दिया गया है, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
यह पहली बार नहीं है जब इमरान खान की मौत को लेकर अफवाहें फैली हैं। मई में भी एक दस्तावेज वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि खान जेल में मर गए हैं, लेकिन पाक सरकार ने इसे फर्जी करार दिया था। इस बीच, इमरान खान की बहन अलीमा खान और पीटीआई समर्थकों ने आदियाला जेल के पास धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है, क्योंकि पुलिस के साथ बातचीत के बाद उन्हें खान से मिलने का आश्वासन दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
किम जोंग उन ने दिखाई सैन्य ताकत, नई टैक्टिकल मिसाइलों के परीक्षण से बढ़ा तनाव
2026-05-27
US Paper Mill Explosion: वाशिंगटन की पेपर मिल में बड़ा धमाका, केमिकल टैंक फटने से कई लोगों की गई जान
2026-05-27
2026-05-27
ऑस्ट्रेलिया में घटे बिजली के दाम, एक जुलाई से ज्यादातर घरों और छोटे कारोबारों को राहत
2026-05-26
2026-05-26
ईरान के सर्वोच्च नेता का कड़ा संदेश, अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ढाल नहीं बन पाएंगे खाड़ी देश
2026-05-26
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का सरप्राइज कॉल, कहा- आई लव मोदी...आई लव इंडिया
2026-05-25
चीन में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, हुनान में 7 लोगों की मौत, चोंगकिंग में लेवल-तीन इमरजेंसी लागू
2026-05-24
बलोचिस्तान के क्वेटा में शटल ट्रेन पर बड़ा हमला, 27 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कई घायल
2026-05-24
दिल्ली में ‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ का लोकार्पण, सर्जियो गोर बोले- भारत-अमेरिका संबंध होंगे मजबूत
2026-05-24
2026-05-24
White House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, अंदर मौजूद थे ट्रंप, गोलीबारी में हमलावर ढेर
2026-05-24
चीन के कोयला खदान में विस्फोटः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 82, राहत व बचाव कार्य जारी
2026-05-23
2026-05-23
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
2026-05-22